Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बेबी को हो रही क्रेडल कैप की समस्या, इस घरेलू उपचार से करें इलाज

अक्सर नवजात बच्चों के सिर पर मोटी सी एक पीले रंग की परत जम जाती है। इसे ही क्रेडल कैप कहते हैं। अमतौर पर यह बहुत सामान्य स्थिति है। हर बच्चे के सिर पर पीले रंग की यह परत जमती है। बच्चे के सिर पर जमने वाली इस पीली परत को मेडिकल की भाषा में इंफेटाइल सेबोरीक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है। बच्चे के क्रेडल कैप होना इस बात की ओर इशारा करता है कि आप अपने बच्चे की स्वच्छता का सही से ध्यान नहीं रख रही हैं। यह चिपचिपी, गाढ़ी पीले रंग की परत बच्चे के सिर के साथ आंखों, पलकों, कान, नाक, यहां तक की डाइपर एरिया के पास भी हो सकता है।
क्रैडल कैप कुछ मायनों में डैंड्रफ के समान है। जब क्रैडल कैप बड़े बच्चों पर दिखाई देता है, तो यह आमतौर पर रूसी होता है। ऐसा माना जाता है कि क्रैडल कैप 1 महीने की उम्र तक के 10 प्रतिशत बच्चों को प्रभावित करता है, 3 महीने की उम्र तक 70 प्रतिशत बच्चों तक पहुंच जाता है। 1 से 2 साल के बच्चों में सिर्फ 7 प्रतिशत रह जाता है। क्रैडल कैप को साफ करने के लिए आप कुछ घरेलु उपाय भी अपना सकती हैं।
क्रैडल कैप के लक्षण

2 सप्ताह से 12 महीने के बच्चों में क्रैडल कैप की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। क्रैडल कैप में बच्चे के सिर पर थोड़े लाल पपड़ीदार या पीले पपड़ीदार धब्बे हो जाते है। यह चेहरे या डायपर एरिया से भी शुरू हो सकता है और शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है। क्रैडल कैप दिखने में त्वचा को असहज या परेशान करने वाला लग सकता है। लेकिन इसमें आमतौर पर खुजली नहीं होती है, और यह बच्चों को परेशान नहीं करता है।
क्रैडल कैप का कारण
बच्चों की त्वाचा बहुत नाजुक होती है। पैदा होने के बाद बाहर के हवा पानी के साथ मिलने में उन्हे थोड़ा समय लगता है। ऐसे में तेल ग्रंथियों में बहुत अधिक त्वचा का तेल (सीबम) होना, और त्वचा पर पाया जाने वाला एक प्रकार का खमीर जिसे मलसेज़िया कहा जाता है, क्रैडल कैप का कारण बनते है।
क्रैडल कैप का इलाज

बच्चों में क्रैडल कैप आमतौर पर हफ्तों या महीनों में अपने आप ठीक हो जाता है। इस बीच, आप अपने बच्चे के सिर पर मौजूद पपड़ी को हटाने के लिए यह तरीके अपना सकती हैं-
- अपने बच्चे के बालों को दिन में एक बार माइल्ड, टियर-फ्री बेबी शैम्पू से धोएं।
- मुलायम ब्रश या टूथब्रश से बच्चे के सिर से पपड़ी को हटाएं।
- अगर पपड़ी आसानी से नहीं हट रही, तो अपने बच्चे के सिर पर थोड़ी मात्रा में तेल लगा सकती हैं। इसके बाद नरम ब्रश की मदद से पपड़ी को हटा सकती हैं। ये ब्रश आप एमजॉन से खरीद सकती हैं।
- अगर नियमित शैंपू करने से मदद नहीं मिलती है, तो आप डॉक्टर की मदद लें सकती हैं।
- शरीर के अन्य हिस्सों पर क्रैडल कैप को हटाने के लिए भी आप डॉक्टर की सलाह लें सकती हैं। आमतौर पर डॉक्टर स्टेरॉयड या एंटिफंगल क्रीम लगाने की सलाह देते हैं।
- बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह के स्टेरॉयड या ऐंटिफंगल क्रीम या एंटी-सेबोरहिया शैंपू का प्रयोग न करें।
कभी-कभी डायपर क्षेत्र में क्रैडल कैप होने पर सूजन हो सकती है, या त्वचा संक्रमित हो सकती हैं। कई बार इन एरियों में दानें भी हो सकते हैं। ऐसे में अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें। ताकि समय रहते संक्रमण को ठीक किया जा सकें।



Click it and Unblock the Notifications
