Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस तरह बच्चे को दें हरी सब्जियां, उसे जरा सी भी नहीं होगी भनक
हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा कभी भी बीमार ना पड़े और इसके लिए सबसे जरूरी होता है कि बच्चे की डाइट पर पूरा ध्यान दिया जाए। अमूमन पैरेंट्स बच्चे को हरी सब्जियां आदि खिलाना चाहते हैं, लेकिन बच्चे उसका नाम सुनकर ही टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने लगते हैं। अगर उन्हें डांटकर हरी सब्जियां खिलाई जाएं तो इससे वे इन सब्जियों को और भी ज्यादा नापसंद करने लग जाते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप उनके खाने में छिपाकर हरी सब्जियों को दें। जब उनका धीरे-धीरे टेस्ट डेवलप होने लगे, तब आप उन्हें सामान्य सब्जी के रूप में इन्हें खाने के लिए दे सकते हैं।

हो सकता है कि आपके घर में भी एक ऐसा ही नन्हा शैतान हो, जिसे हरी सब्जियों के नाम से भी चिढ़ हो। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बच्चे को हरी सब्जियां आसानी से छिपाकर खिला सकते हैं-
प्यूरी बनाकर करें इस्तेमाल
यह हरी सब्जियों को इस्तेमाल करने का सबसे आसान और बेहतर तरीका है। अमूमन जब सब्जियों को किसी डिश में चॉप करके डाला जाता है, तो बच्चे उसे छांटकर अलग कर देते हैं। लेकिन अगर उनकी डिश में हरी सब्जियों को छिपाना चाहते हैं। साथ ही साथ, उन्हें यह ग्रीन वेजिटेबल्स खिलाना चाहते हैं तो आप पहले उनकी प्यूरी बना लें। आप इसी प्यूरी से आटा गूंथ लें। अब आप उनके लिए कुछ डिलिशियस सुपर टेस्टी परांठे बना सकते हैं।
बनाएं स्मूदी
यह भी एक तरीका है बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने का। इसके लिए आप बच्चे के लिए फलों की स्मूदी बनाते समय उसमें कुछ पालक के पत्ते आदि डाल सकते हैं। इससे स्मूदी का स्वाद भी अच्छा होगा और उन्हें पता भी नहीं चलेगा। हालांकि, इस तरह स्मूदी बनाते समय इसमें कुछ मीठे फल भी डालें। जिससे बच्चे को अलग से हरी सब्जियों का स्वाद पता ना चलें। साथ ही, हरी सब्जी की मात्रा भी कम ही रखें।
खिचड़ी या पुलाव में करें शामिल
अगर आप घर पर खिचड़ी या पुलाव आदि बना रही हैं तो उसे सिंपल बनाने की जगह उसमें कई तरह की ग्रीन वेजिटेबल्स को भी अवश्य शामिल करें। हालांकि, इन्हें खिचड़ी या पुलाव में शामिल करने से पहले इन्हें बेहद ही बारीक चॉप करना ना भूलें। इस तरह खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है, बल्कि बच्चां को पता भी नहीं चलता है कि वे ग्रीन वेजिटेबल्स खा रहे हैं। हो सकता है कि वे आपसे बार-बार उसी तरह की खिचड़ी या पुलाव बनाने के लिए कहें।
फेवरिट फूड आइटम में करें एड
हर बच्चे की फूड च्वॉइसेस अलग होती हैं। लेकिन फिर भी ऐसी कई डिशेज होती हैं, जो बच्चे को पसंद आती ही हैं। ऐसे में अगर आप बच्चे से छिपाकर उसे ग्रीन वेजिटेबल्स खिलाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप सब्जियों को चॉपर की मदद से बेहद ही महीन काट लें। अब इसे बच्चे की फेवरिट फूड आइटम की रेसिपी में शामिल कर लें। ऐसा करने से बच्चे बेहद ही चटकारे लेकर उस डिश को खाएंगे और आपकी टेंशन भी आसानी से दूर हो जाएगी।
समझाएं फायदे
हर बार ग्रीन वेजिटेबल्स को छिपाकर खाने में इस्तेमाल करना संभव नहीं होता है। वहीं, अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है तो उसे हरी सब्जियों के सेवन की महत्ता के बारे में पता होना चाहिए। जिससे वे खुशी-खुशी उसे खाना पसंद करें। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप सब्जियों को उनसे छिपाने की जगह उनके फायदे उन्हें बेहद ही प्यार से समझाएं। वे सब्जियां उन्हें किस तरह भीतर से मजबूत बनाती हैं, इसके बारे में बताएं। एक बार जब बच्चा उन फायदों के बारे में जान जाता है तो यकीनन वह उसे खाने का प्रयास करेगा। आप चाहें तो हरी सब्जियों की मदद से उसके लिए कुछ नई व मजेदार डिशेज बनाएं। इससे बच्चे को अपना टेस्ट डेवलप करने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
