Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बच्चे की सेहत के लिए बेबी पाउडर कैसे बन सकता है खतरनाक, जानें कैसे करें सही पाउडर का चुनाव
बेबी पाउडर नमी को सोख कर बच्चे की त्वचा को सूखा और आरामदायक रखता है, खासकर नैपी रैशेस होने पर। इसलिए सभी नई माँएं पाउडर को प्राथमिकता देती हैं। आमतौर पर, इसे बच्चे की त्वचा पर डायरेक्ट लगाया जाता है, इसलिए कोई भी बेबी पाउडर चुनते समय आपको सावधान रहना चाहिए। हालांकि जो बेबी पाउडर, संबंधित अथॉरिटी के द्वारा अप्रूव्ड और सर्टिफाइड होते हैं, वे सुरक्षित होते हैं। फिर भी इस्तेमाल से पहले उनके कंटेनर पर लिखे निर्देशों को पढ़ लेना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे है कि क्या बच्चों के लिए पाउडर का इस्तेमाल नुकसानदेह भी हो सकता है ? या फिर अगर इसका इस्तेमाल सही है तो बच्चे के लिए सही बेबी पाउडर कैसे चुनें।

किससे बनता है बेबी पाउडर?
ज्यादातर बेबी पाउडर टेलकम से बने होते हैं। जो सिलिकॉन, मैग्निशियम और ऑक्सीजन से बने मिनरल टैल्क से बनता है। वैसे कुछ बेबी पाउडर कॉर्नस्टार्च से भी बने होते हैं, जिसे टेलकम का एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। क्यूंकि ये सांस के द्वारा बच्चे की शरीर के अंदर नहीं जा सकते हैं और यही कारण है कि पेरेंट्स और पीडियाट्रिशियन कॉर्नस्टार्च से बने बेबी पाउडर को सुरक्षित मानते हैं।

क्या बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है बेबी पाउडर?
दरअसल टेलकम पाउडर बहुत ही बारीक कणों से बने होते हैं, जो कि सांस के द्वारा अंदर जा सकते हैं और बच्चे के नाजुक फेफड़ों पर प्रभाव ड़ाल सकते हैं। ये खासकर उन बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकता है जिन्हें अस्थमा या एलर्जी जैसी कोई परेशानी है। वहीं दूसरी ओर, टेलकम की तुलना में कॉर्नस्टार्च से बने पाउडर के पार्टिकल थोड़े बड़े होते हैं और इस कारण सांस के साथ शरीर के अंदर जाने का इसका खतरा कम हो जाता है और इसके सोखने की क्षमता भी बहुत अच्छी होती है।

कैसे चुनें सही बेबी टेलकम ?
बाजार में अनगिनत ब्रांड्स के बेबी पाउडर उपलब्ध हैं। जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से खरीद सकते है। वैसे कोई भी ब्रांड का पाउडर खरीदने से पहले अगर आप उससे जुड़ी जानकारी जुटा लें, तो आपको इसे चूज करने में आसानी होगी। वैसे शुरुआत में एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित ब्रांड का बेबी पाउडर चुनें, ताकि आप कम से कम उसकी क्वालिटी को लेकर निश्चिंत रह सकें। रिसर्च की मानें तो जो बेबी पाउडर टेलकम से बने होते हैं, उनका कम इस्तेमाल करने में ही समझदारी है। इसकी बजाय डॉक्टर और पीडियाट्रिशियन कॉर्नस्टार्च से बने बेबी पाउडर के इस्तेमाल की सलाह देते हैं, क्यूंकि ना तो ये आपके बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचाते है, ना ही उनके फेफड़ों को।
देखा तो कुछ खास तरह के हालातों में कॉर्नस्टार्च से बने बेबी पाउडर भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। क्यूंकि यह कैंडीडा से होने वाले डायपर रैशज की समस्या को और बढ़ा सकते है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि जब बच्चे को डायपर रैशेज हो तो कॉर्नस्टार्च से बने बेबी पाउडर का इस्तेमाल ना करें।

बेबी पाउडर के इस्तेमाल के वक्त काम आने वाले जरूरी टिप्स
- सबसे पहले अपनी हथेली पर थोड़ा पाउडर लें और बच्चे की त्वचा पर इसे सीधे छिड़कने के बजाय धीरे-धीरे हल्के हाथों से दबाकर लगाएं।
- इस बात का भी खास ध्यान रखें कि जब पाउडर हाथ में लें तो कंटेनर को बच्चे से दूर रखें और बहुत सारा एक साथ लेने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके अपनी हथेली पर ड़ालें।
- जब आप बेबी को पाउडर लगा रहे होते है तो इस बात का ध्यान रखें कि आप उस वक्त पंखे या कूलर की तेज हवा के संपर्क में ना हो, क्यूंकि इससे पाउडर उड़ सकता है और वो सांस के द्वारा बच्चे के अंदर या बच्चे की आंखों में जा सकता है।
- अगर आप ये सोचते है चेहरे पर पाउडर लगाने के बाद आपका बच्चा गोरा दिखने लगेगा, तो आप गलत सोच रहे है। बल्कि बच्चे के चेहरे पर बेबी पाउडर लगाने से कई साइड इफेक्ट हो सकते है। जैसे- स्किन एलर्जी या उसे सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। और अगर यह सांस के जरिए अंदर चला जाए, तो इससे फेफड़ों में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए बेबी पाउडर का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।



Click it and Unblock the Notifications
