Latest Updates
-
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
बेबी को चेहरा स्क्रैच करने की है आदत तो जानिए इसके पीछे कारण
जब एक नन्हा मेहमान घर में आता है कि हर सदस्य बेहद ही उत्साहित होता है। वह अपने बच्चे और उसकी हरकतों को देखकर खुश होते हैं। उनके सोने से लेकर रोने तक उनकी हर हरकत को पैरेंट्स समझने की कोशिश करते हैं। आपने अगर बच्चे की हर हरकत पर ध्यान दिया होगा तो यह अवश्य नोटिस किया होगा कि बेबी अक्सर अपने चेहरे या बॉडी को खरोंचा होगा। उनके चेहरे पर इस तरह के निशान देखकर यकीनन आपको चिंता होती होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे ऐसा क्यों करते हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उन कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वजह से बेबी बार-बार अपने फेस व बॉडी को स्क्रैच करते हैं-

बच्चे की स्किन में रूखापन होना
अक्सर पैरेंट्स बच्चे की केयर करते समय गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण उनकी स्किन अधिक रूखी हो जाती है। वैसे भी बेबी की स्किन जितनी तेजी से नमी अवशोषित करती है, उससे भी तेजी से वह नमी खोती है। ऐसे में उनकी स्किन का रूखापन बढ़ जाता है। जब स्किन का रूखापन बढ़ता है तो इससे स्किन में खुजली की समस्या बढ़ती है और बच्चा अपनी स्किन को खरोंचना शुरू कर देता है।

अपनी एक्टिविटी पर नियंत्रण ना होना
नवजात शिशुओं को अपने शरीर की अधिकांश गतिविधियों पर तब तक पर्याप्त नियंत्रण नहीं होता जब तक वे कुछ सप्ताह के नहीं हो जाते। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें बच्चा कुछ ऐसी एक्टिविटी करता है, जिस पर उसका नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर बच्चा अपनी पीठ को झुकाता है या फिर बच्चा अपने चेहरे को छू सकता है और गलती से इसे खरोंच सकता है।

स्किन कंडीशन
कई बार कुछ स्किन कंडीशन भी बच्चे को स्किन में खुजली करने या फिर स्क्रैच करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मसलन, एक्जिमा, खुजली और मिलिरिया कुछ ऐसी स्किन कंडीशन है, जो खुजली का कारण बन सकता है। इससे व्यक्ति खुद को खरोंचना शुरू कर देता है। अगर बच्चा अपनी स्किन कंडीशन के कारण चेहरे को खरोंचता है तो इसके लिए उपचार की आवश्यकता हो सकती है। उपचार के बाद बेबी स्किन को खरोंचना बंद कर देता है।

बच्चे का अपसेट होना
जब बच्चा अपसेट होता है तो इससे वह कुछ एक्टिविटीज कर सकता है। मसलन, परेशान होने पर वे गलती से स्किन को खरोंच कर सकते हैं। दरअसल, वे बोलकर अपने मन की बात नहीं बता पाते हैं तो ऐसे में वह अपने हाव-भाव व एक्टिविटीज के जरिए खुद को व्यक्त करते हैं।

नुकीले नाखून के कारण होते हैं खरोंच के निशान
यूं तो बेबी के नाखून छोटे होते हैं, लेकिन वे काफी तेजी से बढ़ते हैं। इतना ही नहीं, वे काफी शॉर्प होते हैं। कई बार बच्चे अनजाने में ही अपने चेहरे के पास हाथों को लेकर आते हैं और खरोंचते हैं। तेज नाखून होने के कारण उनके चेहरे पर निशान बन जाते हैं। इतना ही नहीं, खरोंच के निशान में काफी दर्द भी होता है। इसलिए यह ध्यान रखें कि आप समय-समय पर बच्चे को नेल्स को कट करते रहें। जिससे वे खुद को नुकसान ना पहुंचा पाएं।

अपनाएं ये उपाय
बच्चे को स्किन को खरोंचने से बचाने के लिए आप कुछ आसान उपायों को अपना सकते हैं। मसलन-
• उसकी स्किन में नमी नाए रखने के लिए स्किन मॉइश्चराइजेशन पर विशेष ध्यान दें। साथ ही, हमेशा बेबी की स्किन के लिए उपयुक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। मॉइश्चराइज करने से स्किन के रूखेपन व खरोंचने की समस्या को दूर किया जा सकता है।
• बच्चे के नाखूनों की सही ट्रिमिंग करें। जब बच्चा सो रहा हो या दूध पी रहा हो, आप उनके नाखूनों को काटें।
• अगर आपके बच्चे को कोई स्किन प्रॉब्लम है तो ऐसे में आप उसका समय पर इलाज करवाएं।
• अगर आपके बच्चे को बार-बार फेस को खरोंचने की आदत है तो ऐसे में आप उसे मिटन आदि पहनाएं। जब उसके हाथ कवर होंगे तो वह खुद को कम खरोंचेगा।



Click it and Unblock the Notifications