Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन आसान तरीकों को अपनाकर बेबी की स्किन से नेचुरली हटाएं हेयर
एक नवजात की केयर करना इतना भी मुश्किल नहीं है। कुछ नवजात शिशुओं के शरीर पर बहुत अधिक बाल होते हैं। हालांकि, इस स्थिति में कुछ माताएं अपने शिशु के शरीर पर बालों को देखकर घबरा जाती हैं। शिशु के शरीर पर बालों का होना सामान्य बात है। कुछ बच्चे कम बालों के साथ भी पैदा होते हैं, यह उनके जीन पर निर्भर करता है। लेकिन अगर बाल बहुत अधिक व घने होते हैं। नवजात शिशु के शरीर पर बाल बहुत मुलायम होते हैं और इन्हें आसानी से हटाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ नेचुरल व घरेलू उपाय ही अपनाएं। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि इन उपचार से शिशु को कोई दर्द या परेशानी ना हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेबी की बॉडी से नेचुरली हेयर्स हटाने के लिए कुछ सुरक्षित, प्रभावी और प्राकृतिक उपचार बता रहे हैं-

गेंहू के आटे का करें इस्तेमाल
छोटे बच्चों के शरीर से बाल हटाने के लिए गेंहू के आटे का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। आप गेहूं का आटा उन क्षेत्रों पर रगडे, जहां बच्चे के बाल अधिक होते हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बाल प्राकृतिक रूप से हट जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए गेहूं के आटे में हल्दी पाउडर और बादाम के तेल को पानी में मिलाकर नरम आटा गूंध लें। अब इसे धीरे से बालों वाले हिस्सों पर रगड़ें। आटे को मसलते हुए बाल भी आसानी से निकल जाएंगे।

दूध और हल्दी
हल्दी पाउडर और दूध का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे बच्चे के शरीर पर लगाएं जहाँ बाल अधिक हैं। बेबी को हमेशा मसाज करने के बाद आप इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब पेस्ट सूख जाए तो इसे धीरे से रगड़ कर हटा दें। हो सकता है कि इससे बेबी को परेशानी हो। तो ऐसे में आप वैकल्पिक रूप से, आप इसे गीले मुलायम सूती कपड़े से भी हटा सकते हैं। उसके बाद बच्चे को नहलाएं। दूध एक प्राकृतिक क्लीन्ज़र है और आपको शिशु स्नान के लिए साबुन लगाने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं, तो बच्चे के शरीर से बाल जल्दी ही झड़ने लगेंगे।

उबटन
उबटन का इस्तेमाल सालों से भारतीय घरों में किया जाता रहा है। उबटन एक जादुई मिश्रण है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। यह एक वयस्क की स्किन टेक्सचर में सुधार करने के साथ-साथ शिशु के बालों को हटाने में मदद कर सकता है। उबटन बनाने के लिए आपको कुछ खास सामग्री की जरूरत होगी। इसके लिए आप बेसन, हल्दी पाउडर और दूध के साथ मिलाकर तैयार करें। हल्दी और दूध के पेस्ट की तरह, इस उबटन को बच्चे के शरीर पर लगाएं। आप दूध के स्थान पर दही का उपयोग भी कर सकते हैं। यह न केवल नवजात शिशु के शरीर से अतिरिक्त बालों को हटाता है, बल्कि यह मॉइस्चराइज़ और बेहतर भी करता है। जिससे उसकी स्किन की सॉफ्टनेस बनी रहती है।

रखें इसका ध्यान
उपरोक्त दिए गए तरीके बच्चे के शरीर से नेचुरली बाल हटाने में बेहद प्रभावी तरीके से काम करते हैं। लेकिन जब आप इन तरीकों का इस्तेमाल करें तो बिल्कुल भी हार्श ना हों। एक शिशु की त्वचा बहुत कोमल होती है और उसे कोमल तरीके से देखभाल करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
