Latest Updates
-
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
जुड़वा बच्चों को कैसे करवाएं एक साथ स्तनपान, जाने ब्रेस्टफीड कराने के बेस्ट पोजिशन
जब किसी पैरेंट्स के घर जुड़वा बच्चों का जन्म होता है तो खुशियां दोहरी हो जाती है लेकिन जुड़वां बच्चों के साथ सबसे ज्यादा परेशानी स्तनपान करवाने के दौरान होती है। बहुत सी मांओं को जुड़वा बच्चों को स्तनपान के दौरान अपर्याप्त मात्रा दूध की चिंता सताने लगती हैं। असल में मांओं में यह धारणा बिल्कुल ही ग़लत है। सच यह है की माताओं का शरीर जरूरत के हिसाब से दूध की मात्रा मे वृद्धि होने लगती हैं। इसके अलावा जों नई मांओं में जुड़वा बच्चों को लेकर दिक्कत होती है वो है एक साथ जुड़वा बच्चों को स्तनपान कराना। जो नई माएं होती हैं वो एकदम से समझ नहीं पाती हैं कि कैसे बच्चों को स्तनपान कराएं और उनकी देखरेख कैसे करें। आइए जानते हैं कि नई मांओं के सामने जुड़वा बच्चों को ब्रेस्टफीड करवाने को लेकर क्या समस्याएं होती है और कैसे वो एक साथ जुड़वा बच्चों को स्तनपान करवा सकती हैं।

क्या जुड़वा बच्चों को कम पड़ जाता है ब्रेस्टमिल्क?
माएं अक्सर ब्रेस्टमिल्क को लेकर चिंता में रहती हैं लेकिन इसके लिए मांओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। हमारा शरीर खुद जुड़वां बच्चा होने की स्थिति में अधिक दूध का निर्माण शुरु कर देता है। इन्हें फीड कराते समय बस अपनी पॉजिशन का ध्यान रखें। और किसी कारणवश अगर स्तनपान कम हो तो आप फॉर्म्यूला फीड भी करा सकती हैं। नन्हें बच्चों के लिए फॉर्म्यूला मिल्क हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

ज्यादा स्तनपान करवाना सही होता है?
अगर आप अपने शिशु को ज्यादा स्तनपान करना चाहें, तो आप उन्हें स्तनपान कराएं, क्योंकि ऐसा करने से आपके स्तन और अधिक दूध का उत्पादन करने के लिए प्रेरित होते हैं। शिशुओं की ग्रोथ स्पर्ट के अनुसार प्रतिक्रिया करने में स्तनों को दो-तीन दिन लग सकते हैं, इसलिए इंतजार करें।

ऐसे पता करें बच्चें भूखे तो नहीं
यदि आप इस बात को लेकर चिंता में हैं कि आपके शिशुओं को पर्याप्त दूध मिल रहा है या नहीं, तो ध्यान दें कि स्तनपान करने के बाद शिशु कैसे बिहेव करते हैं। यदि उन्होंने पर्याप्त दूध पी लिया होगा तो वे खुद ही स्तन को छोड़ देंगे और वे पूरी तरह संतुष्ट लगेंगे।

दूध एक्सप्रेस करें
ज्यादा बार दूध निकालें यानि एक्सप्रेस करें। यदि स्तनपान करवाने के बाद भी आपके स्तर भरे हुए से लगें तो अतिरिक्त दूध को कीटाणुमुक्त (स्टेराइल) बैग या कंटेनर में निकालें और इसे फ्रिज या फ्रीजर में सुरक्षित ढंग से रख दें।

डॉक्टर से मिले
यदि आपको लगे कि शिशुओं को पर्याप्त स्तनदूध नहीं मिल रहा, तो अपने शिशु के डॉक्टर से बात करें। वे उनका वजन जांचेंगी, ताकि पता चल सके कि वे सामान्य ढंग से विकसित हो रहे हैं या नहीं।

जुड़वा बच्चों को ब्रेस्टफीड करवाने के बेस्ट पोजिशन
जुड़वा बच्चें एक दूसरे से काफी कनेक्ट होते हैं, ऐसे में कई बार होता है कि जब एक बच्चें को भूख लगी होती है तो दूसरे को भी लग जाती हैं। ऐसे में नई मांओं को स्तनपान करवाने में काफी तकलीफ महसूस होती है। लेकिन कुछ पोजिशन के जरिए माएं जुड़वा बच्चों को एक साथ आसानी से स्तनपान करवा सकती हैं।

अपराइट लेच
यह पोज़िशन नवजात और बहुत ही छोटे बच्चों के लिए बेहतर पोज़िशन नही है। अगर आपके जुड़वा शिशु खुद को उपर की ओर उठा सकते है या सिर का संतुलन बनाए रख सकते हैं, तो आप इस पोज़िशन का निसंकोच इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पोज़िशन के लिए आप किसी सोफा या कुर्सी पर, जहाँ भी आप आरामदायक महसूस कर सकती हैं।

फुटबॉल आंड क्रेडल होल्ड
फुटबॉल आंड क्रेडल होल्ड दो अलग पोज़िशन्स से बनाई गई एक पोज़िशन है। आप एक शिशु को फुटबॉल होल्ड की पोज़िशन में उठाती हैं और दूसरे को क्रेडल होल्ड की पोज़िशन में। दोनो में से एक शिशु को अपने शरीर की तरफ लाए और उसकी पीठ को आपने हाथ से सहारा दे। वहीं दूसरे बच्चें को अपनी बाजू के नीचे से पकड़े और उसके पैर आपकी पीठ की तरफ पीछे की ओर रहेंगे। ध्यान रहे कि इस पोज़िशन में आप अपने शिशुओं के कंधो को, गर्दन को और सिर को अपने हाथों से सहारा दे पा रहीं हो।

फ्रंट क्रॉस पोज़िशन
फ्रंट क्रॉस पोज़िशन एक बहुत ही आरामदायक पोज़िशन होती है। इसके लिए आपको एक ऐसी पोज़िशन में बैठना है जिसमे आप पूरी तरह से आरामदायक महसूस करती हों। आप अपने नीचे तकिया रख लेंगी तो आपको स्तनपान करवाने में बहुत सुविधा हो जाएगी।
फिर अपने दोनो बच्चों (जुड़वा) को इस तरह से पकड़े की दोनो के सिर आपकी बाजुओं पर अंदर की और हों। बच्चों के शरीर की पोज़िशन्स ऐसी हो कि दोनो एक दूसरे के समान्तर हो। बाजार में स्तनपान के लिए यह खास ताकिया मिलता हैं।

डबल फुटबॉल होल्ड
इस पोज़िशन मे, आपको अपने दोनो जुड़वा शिशुओं को अपनी एक-एक बाजू में क्लच्ड पोज़िशन में उठाना है। दाएँ हाथ से दाहिनें तरफ के स्तन के पास वाले बच्चे को सहारा देना है और बाएँ हाथ से बाईं तरफ के बच्चे को। दोनो बच्चों के पैर आपकी पीठ को और हो।



Click it and Unblock the Notifications
