Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ट्रेवल के दौरान बच्चें को ब्रेस्टफीडिंग करवाने में आती है दिक्कत, तो ये टिप्स आएंगी आपके काम
किसी भी नवजात के लिए मां के दूध से बेहतर कोई दूसरा आहार नहीं है। शायद यही कारण है कि हर मां को बच्चे को स्तनपान करवाने की सलाह दी जाती है। यकीनन घर पर आप अपने बच्चे को बेहद आसानी से दूध पिला सकती हैं। लेकिन जब वही ब्रेस्टफीडिंग मदर ट्रेवलिंग कर रही होती है, तो बच्चे को स्तनपान करवाना काफी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, ब्रेस्टफीडिंग मदर का सफर उनके लिए Suffer बन जाता है। छोटे बेबी के साथ ट्रेवलिंग करना और उन्हें ब्रेस्टफीड करवाना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। तो चलिए आपकी इसी मुश्किल को कम करने और आपके सफर को खुशनुमा बनाने के लिए आज इस लेख में ट्रेवल के दौरान ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

कपड़ों पर दें ध्यान
जब आप ट्रेवल कर रही हैं और आपको अपने गंतव्य पर पहुंचने में एक लंबा वक्त लगने वाला है तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान दें कि आपके कपड़े ब्रेस्टफीडिंग के अनुकूल हों। मसलन, जंपसूट में ब्रेस्टफीड करवाना आपके लिए एक टफ टास्क हो सकता है। इसलिए आप कुछ ऐसे कपड़े पहनें, जिसमें आसानी से ब्रेस्टफीड करवाया जा सके। आप अपनी ब्रा भी नर्सिंग ब्रा ही पहनें। इससे बच्चे को फीड करवाना अधिक कंफर्टेबल रहेगा।

करें पूरी प्लॉनिंग
चूंकि आप छोटे बच्चे के साथ ट्रेवल कर रही हैं, इसलिए ट्रिप की पूरी प्लानिंग करना बेहद ही आवश्यक है। आमतौर पर, इस समय अपने वाहन से यात्रा करना सबसे अच्छा माना जाता है ताकि आप अपनी कार को रोक सकें और स्तनपान करा सकें। वहीं अगर आप किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा कर रही हैं तो ऐसे में पम्पिंग के जरिए कुछ ब्रेस्टमिल्क को बोतल में स्टोर करने के ऑप्शन पर भी विचार किया जा सकता है। यदि बच्चा 6 महीने से अधिक का हो तो उसे ब्रेस्टफीड के साथ-साथ अन्य आहार भी दिए जा सकते हैं।

यात्रा की करें मैपिंग
यह ऐसा टिप है, जो बच्चे के साथ आपकी ट्रेवलिंग को बेहद ही आसान बनाएगा। आप पहले ही आप रास्ते में मौजूद कैफे और रेस्तरां का पता लगाएं, जहां आप अपने बच्चे को खिलाने और स्तनपान कराने के लिए रुक सकते हैं। अगर आपको रास्ते में ऐसे कैफे मिल जाएंगे, तो आपको अलग से ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने की जरूरत महसूस नहीं होगी।

ब्रेस्टफीडिंग एरिया का पता लगाएं
आज के समय में अलग से ब्रेस्टफीडिंग एरिया का चलन भी काफी बढ़ गया है। हालांकि, अभी यह हर जगह मौजूद नहीं हैं, लेकिन फिर भी आप इसकी जानकारी हासिल कर सकती हैं। अमूमन हवाई अड्डों और मॉल में ब्रेस्टफीडिंग रूम हो सकता है। ऐसे में इन एरिया में आप बिना किसी परेशानी के बेहद ही आसानी से बच्चे को ब्रेस्टफीड करवा सकती हैं।

करें पम्पिंग
जब भी आपको मौका मिले, कुछ दूध को बोतलों में भरकर रखें। आप अपनी यात्रा के लिए रवाना होने से पहले इसे करें या फिर कार में बैठे हुए भी इस कार्य को किया जा सकता है। इस स्तनपान टिप का उपयोग करके, आप अपने बच्चे को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अधिक आसानी से दूध पिला सकती हैं।

कैरी करें बेबी बैग
यह एक ऐसी एक्सेसरी है जिसे हर नर्सिंग मां को अपने पास रखना चाहिए। सभी आवश्यक चीजों से भरा एक बेबी बैग, आपको यात्रा के दौरान अधिक व्यवस्थित रहने में मदद कर सकता है। नवजात शिशु के साथ, आपको सामान्य से बहुत अधिक पैक करने की आवश्यकता होगी। नवजात शिशुओं के लिए, आप दूध पिलाने के लिए कप, बच्चे के कपड़े की एक अतिरिक्त जोड़ी, डायपर, नैपकिन, आदि इस बैग में रख सकती हैं। यदि आपका बच्चा 6 महीने से अधिक का है, तो आप यात्रा के दौरान घर का बना सॉलिड फूड भी इसमें कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
