Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
आप जानते है ईको-फ्रेंडली डायपर के बारे में, जाने क्या है इसमें खास
शिशु की देखभाल में डायपर्स भी अहम भूमिका निभाते हैं। अकसर माता पिता अपने शिशु को डिस्पोजेबल डायपर या घर में किसी कपड़े से लंगोट बनाकर पहनाते हैं। लंगोट तो शिशु के एक बार पेशाब करने पर ही गंदी हो जाती है जबकि डिस्पोजेबल डायपर महंगा पड़ता है और इससे शिशु को रैशेज भी हो सकते हैं।
माता पिता डिस्पोजेबल डायपर का इस्तेमाल इसीलिए करते हैं क्योंकि उनके पास इससे और कपड़े की लंगोट से बेहतर विकल्प नहीं होता है। अगर आपको डिस्पोजेबल डायपर का कोई ऐसा विकल्प मिल जाए जो लंबे समय तक चले और शिशु को भी सूखा महसूस हो।

ये सुनकर ही आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। सामान्य नैपी या कपड़े के डायपर से अलग सुपरबॉटम का विकल्प भी मौजूद है जो कि 'एडवांस्ड क्लोथ डायपर' या 'मॉडर्न क्लोथ डायपर' कहालाता है।
एडवांस्ड क्लोथ डायपर में पेशाब को सोखने के लिए ऑर्गेनिक कॉटन की एक परत होती है जिसमें केमिकल्स नहीं होते हैं। इसके ऊपर एक फैब्रिक की अनोखी परत भी होती है जो शिशु की त्वचा को सूखा रखती है। इसकी मदद से शिशु 12 घंटे तक बिना डायपर बदले रह सकता है। अब जब आपको कपड़े के कंफर्ट में ही एक बढिया विकल्प मिल रहा है तो फिर डायपर क्यों लेना। एडवांस्ड क्लोथ डायपर के और भी कई फायदे हैं जैसे कि इसे आप 250 से ज्यादा बार इस्तेमाल कर सकते हैं और ये काफी किफायती भी हैं। एक ही डायपर शिशु के जन्म से लेकर पॉटी ट्रेनिंग तक काम आ सकती है।
लगभग 3 साल की उम्र तक शिशु 5 हजार से भी ज्यादा डिस्पोजेबल डायपर का इस्तेमाल करता है और इसकी वजह से बहुत सारा प्लास्टिक जमा हो जाता है। भारत में हर साल 3 करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं और अंदाजा लगाएं कि धरती इतनी संख्या में प्लास्टिक सहन नहीं कर सकती है। क्लोथ डायपर को आप बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्पोजेबल डायपर 10 रुपए की एक होती है। इस हिसाब से 5 हजार डायपर की कीमत 50 हजार रुपए हुई। 10 क्लोथ डायपर आपको महज़ 8000 रुपए में पड़ती है। इस तरह आप डायपर पर खर्च होने वाले 75 फीसदी पैसे की बचत कर सकते हैं।
एडवांस्ड क्लोथ डायपर की सबसे खास बात यही है कि ये शिशु की त्वचा के लिए बहुत सौम्य होते हैं। इसकी वजह से शिशु केमिकल्स के संपर्क में आने से बच जाता है। इन डायपर्स को धोना भी बहुत आसान है।
इस तरह एडवांस्ड क्लोथ डायपर इको-फ्रेंडली भी हैं, किफायती भी और शिशु की त्वचा के लिए अच्छे भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
