Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चे को पकड़ने के लिए लोग बायां हाथ ही क्यों करते हैं इस्तेमाल?
घर में छोटे बच्चे के आ जाने के बाद से माहौल ही बदल जाता है। घर की रौनक बढ़ जाती है। उसे खिलाना हो, रोते से चुप कराना हो या फिर उसे सुलाना हो, गोद में लेकर प्यार भरी थपकियों के साथ ये सभी काम आसान हो जाता है। लेकिन कभी आपने इस बात पर ध्यान दिया कि बच्चे को लोग अपने बाएं हाथ में ही क्यों पकड़ते हैं। ऐसी क्या वजह है कि लोग बच्चे को बाएं हाथ में ही पकड़ना पसंद करते हैं।

इस पर किया गया अध्ययन
ये बात कई शोधकर्ताओं की जिज्ञासा की भी वजह बनी और हाल ही में इस पर एक अध्ययन किया गया। इस स्टडी की मदद से लोगों की इस आदत का कारण सामने आया। दरअसल भावनाएं मुख्य रूप से मनुष्य के दिमाग के दाएं अर्धगोले में होती हैं जो हमारे शरीर के बायीं ओर से जुड़ा होता है।

1960 से चल रहे हैं प्रयास
बच्चे को गोद में पकड़ने के लिए लोगों की पसंदीदा साइड के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेशनल रिसर्चरस 1960 से प्रयास कर रहे हैं। वो इस बात को जानना चाहते हैं कि आखिर एक ही साइड लोगों को क्यों पसंद आती है।

रिसर्च में आए ये नतीजे
इस रिसर्च में पाया गया कि तकरीबन 66 से 72 प्रतिशत लोग बच्चे को बाएं हाथ में ही पकड़ते हैं। दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों में ये आंकड़ा और भी ज्यादा 74 प्रतिशत था। वहीं लेफ्ट हैंडिड लोगों में से 61 प्रतिशत लोग ऐसा करते हैं। पुरुषों और महिलाओं में ये आंकड़ा लगभग बराबर ही है। सभी आदमियों में 64 प्रतिशत आदमी तथा महिलाओं में 73 प्रतिशत महिलाएं बच्चे को बाएं हाथ से पकड़ती हैं।

ये भी मानी गयी एक वजह
इसमें एक ये कारण भी माना गया कि राइट हैंडिड लोग इस वजह से बच्चे को बाएं हाथ में पकड़ते हैं ताकि वो अपने सीधे हाथ से दूसरे काम कर सकें। वो दायां हाथ इस्तेमाल करने में काफी कुशल होते हैं। बच्चे को गोद में लेने के बाद भी वो दाएं हाथ का इस्तेमाल भली भांति कर लेते हैं।
मनुष्य के दिमाग का दायां हिस्सा हमारी भावनाओं को संभालता है जो शरीर के बाएं हिस्से से जुड़ा होता है। ये बात माओं के लिए काफी सही बैठती है क्योंकि वो प्रेगनेंसी के दौरान ही अपने बच्चे से एक मजबूत रिश्ता बना लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
