Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या करें?
जब प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव दिखाता है, तब दिमाग में एक अजीब सी हलचल मचने लगती है। दिमाग कहीं खो सा जाता है और उसके सोंचने समझने की ताकत मानों चली जाती है। दिमाग कई चीजें सोंचने लगता है, जैसे क्या मैं अभी इसके लिये तैयार हूं?, क्या मैं इसे संभाल पाऊंगी? या फिर अगर ऐसा हो जाए तो क्या होगा? इत्यादि। यह एक नई जिंदगी की शुरुआत होती है जिसमें ऐसा होना आम बात है। अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो घबराने की बजाए अब आपको कौन सा अगला कदम उठाना चाहिये, जिससे आगे की तैयारी में कोई परेशानी न आए, इसके लिये नीचे कुछ सुझाव दिये जा रहें हैं -

टेस्ट पॉजिटिव आने पर ऐसा करें-
1 ब्लड टेस्ट करवाएं- वैसे तो घर पर किये गए प्रेगनेंसी टेस्ट बिल्कुल सही होते हैं, लेकिन ज्यादा पक्की जानकारी के लिये आपको अपना ब्लड टेस्ट करवा लेना चाहिये। आपको गानोलॉजिस्ट से संपर्क कर के उनकी सलाह लेनी चाहिये। ब्लड टेस्ट से आगे आने वाली किसी भी परेशानी के बारे में आसानी से पता चला जाएगी।
2. एक दूसरे को सर्पोट करें- जब एक पुरुष को पता चलता है कि वह पिता बनने वाला है तो हो सकता है कि वह खुश, निराश या कंफ्यूज हो जाए। प्रेगनेंसी में कपल्स को एक दूसरे को समझना चायिहे और एक दूसरे को सपोर्ट करना चाहिये। देखा जाता है कि प्रेगनेंसी की बात पता चलते ही पुरुष यह सोंच कर घबरा जाते हैं कि अब उन पर बहुत बड़ा भार आ जाएगा। इसलिये अगर आप प्रेगनेंट होना चाहती हैं, तो जरुरी है कि आपके इस फैसले में आपके पती का भी पूरा सहयोग हो जिससे आगे हर चीज सही हो।
3. वैक्सीन लें- गर्मी के मौसम में कई बीमारियों का प्रकोप छाया रहता है, इसलिये जरुरी है कि प्रेगनेंट होनें से पहले जरुरी दवाइयां और इंजेकशन ले लिया जाए। ऐसा करने से मां और बच्चे दोनों को खतरा होने से बचाया जा सकता है।
4. मांसिक रूप से तैयारी- एक औरत के लिये प्रेगनेंट होना बड़ा ही चिंता भरा होता है। डिलवरी की टेंशन, बच्चे का भविष्य और आने वाली जिम्मेदारियों की चिंता से डर लगना आम बात है। इसलिये इस समय आपको अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना चाहिये। अच्छी डाइट लें और व्यायाम करें क्योंकि इसके लिये दिमागी रुप से तैयार होना बहुत जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications
