Latest Updates
-
Dry Style Chana Dal Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और खिली-खिली दाल -
Kanwar Yatra 2026: इस साल कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? नोट कर लें भोलेनाथ को जल चढ़ाने की सही तारीख -
महंगे जिम को कहें अलविदा! घर बैठे बैली फैट गायब करेंगे ये 5 आसान योगासन -
Agra Style Crispy Imarti Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती -
मुकेश अंबानी के एंटीलिया से कम सुंदर नहीं है अनिल अंबानी का 'एबोड', देखें इस 17 मंजिला महल की इनसाइड तस्वीरें -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पनीर, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान; आप भी रहें सावधान! -
High Protein Lunch Paneer Bhurji Recipe: झटपट और स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाने का आसान तरीका -
क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच -
जब बाबा को ट्रेन से उतारा तो वहीं रुक गई रेल! नीम करोली बाबा के चमत्कार की कहानी, जिसने अंग्रेजों को झुकाया -
शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, संकटों से बचने के लिए आजमाएं ये 5 जादुई टोटके
क्या बीमारियां आपको बॉँझ बना सकती हैं?
बॉंझपन यानी इनफर्टिलिटी क्या होती है? अगर बार-बार प्रयास करने के बाद भी गर्भ धारण करने में जैविक असमर्थता होती हो तो उसे बॉंझपन करते हैं। इसके अलावा इनफर्टिलिटी के पीछे पुरुष या महिला में किसी बीमारी का होना भी एक आम कारण हो सकता है। इफर्टिलीटि हमेशा बुरी लाइफस्टाइल या फिर सेक्शुअल आदत की वजह से ही नहीं होती बल्कि कुछ बीमारियां भी इसके लिये बहुत हद तक जिम्मेदार होती हैं। आइये जानते हैं उन्हीं कुछ बीमारियों के बारें में-

जाने यह बीमारी-
1. पुरुष में मधुमेह- बताया जाता है कि पुरुषों में हाई ब्लड शुगर लेवल यानी की मधुमेह के होने से इनफर्टिलिटी की संभावना होती है। यूके में रिसर्च हुई जिसमें पाया गया कि मधुमेह रोगी पुरुष के स्पर्म में डीएनए बिल्कुल नष्ट हो जाता है, जो कि इनफर्टिलिटी के लिये काफी जिम्मेदार होता है। इस कंडीशन में भ्रूणा जिन्दा ही नहीं रह सकता।
2. सेलियेक रोग - यह एक तरह की अवस्था होती है जिसमें आदमी या औरत की छोटी आंत के अंदर की लाइनिंग क्षतिग्रस्त हो जाती है जिससे वे भोजन के कुछ हिस्सों को शोषित नहीं कर पाते, जो कि स्वस्थ्य रहने के लिये बहुत जरुरी होते हैं। महिलाओं में यह रोग प्रजनन की कम अवधी पैदा करता है और जल्दी रजोनिवृत्ति लाता है। उसी तरह पुरुषों में भी इस बीमारी से गोनाडल डायसफंक्शन हो जाता है जिससे कि वीर्यकोष यानी की टेस्ट्स पर प्रभाव पडता है।
3. महिलाओं में थायरॉयड की समस्या- महिलाओं में बढ़ा हुआ वजन इनफर्टिलिटी का 10 % कारण माना जाता है। थायरायड की समस्या ओव्यूलेशन पर असर डालता है और साथ में प्रेगनेंसी को भी टालता है। इसके लिये परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप इस बीमारी का बेहतर इलाज करवा कर जल्द प्रेगनेंट हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications