Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ढाई लाख महिलाओं की जिंदगियां बचाते हैं गर्भनिरोधक
पेरिस, गर्भनिरोधक का किसी न किसी रूप में इस्तेमाल किए जाने से हर साल दुनियाभर में करीब ढाई लाख महिलाओं की जिंदगियां बचाती हैं। गर्भनिरोधकों के कारण महिलाएं प्रसव या गर्भपात के दौरान होने वाली मौतों से बच जाती हैं।

दी लासेंट पत्रिका द्वारा आज प्रकाशित अनुमानों के अनुसार वर्ष 2008 में प्रसव के दौरान या गैरकानूनी या जानलेवा गर्भपात के कारण तीन लाख 55 हजार औरतों की जान चली गयी। लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि उसी वर्ष में गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल के कारण ढाई लाख महिलाओं की जिंदगी को बचाने में भी सफलता मिली।
इस शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि विकासशील देशों में महिलाएं गर्भाधान से बचना चाहती हैं तो उन्हें प्रभावी गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दुनियाभर में मातृत्व मृत्यु दर को और 30 फीसदी तक कम करने में मदद मिल सकती है।
लंदन स्कूल आफ हाइजीन एंड ट्रोपिकल मेडिसिन के प्रोफेसर जान क्लीलैंड की अगुवाई में तैयार किए गए शोध पत्र में यह बात कही गयी है। यह रिपोर्ट परिवार नियोजन पर लंदन में होने वाले शिखर सम्मेलन से पूर्व आयी है। सम्मेलन का आयोजन बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications