Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
बर्थ कंट्रोल के प्रयोग के बाद कैसे बनें प्रेगनेंट?
बर्थ कंट्रोल के इस्तमाल करने के बाद प्रेगनेंट होना मानों किसी चैलेंज से कम नहीं होता। बर्थ कंट्रोल पिल लेने से शारीरिक में हार्मोनल बदलाव होते हैं, इसलिये अगर आप पिल ले रहीं थी और अब आपको प्रेगनेंट होना है, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। आपको दुख होगा अगर आप बच्चा पैदा करना चाह रहीं हों और आपको नहीं पता कि उसका सही समय क्या है, तो सब गड़बड़ हो सकता है। इसलिये आइये जानते हैं कि बर्थ कंट्रोल के प्रयोग के बाद कैसे प्रेगनेंट हुआ जाए।

आजमाएं यह टिप्स-
1. आपको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होगा कि यह बर्थ कंट्रोल पिल आपकी प्रजनन प्रणाली को क्या कर सकती है। जब आप इस दवा को ले रहीं होती हैं, तो आप आव्युलेट करना बंद कर देती हैं। इसमें मौजूद हार्मोन आपके आव्युलेशन को दबा देता है।
2. वैसे लास्ट की बची तीन गोलियों में बहुत कम या फिर बिल्कुल भी हार्मोन नहीं होता। इसलिये इसको खाने के बाद ही आपको 2 से 4 दिन बाद मासिक आना शुरु हो जाता है। लेकिन आपकी ओवरी को पूरी तरह से नार्मल होने में थोड़ा समय लग सकता है।
3. हर महिला का शरीर और उसका सिस्टम अलग होता है। कुछ औरते गोली को बंद करने के तुरंत बाद ही प्रेगनेंट हो जाती हैं, जबकि दूसरी महिलाओं को कुछ चक्रों के लिये रुकना पड़ता है। अच्छा होगा कि आप अपने पहले प्राकृतिक मासिक चक्र के लिये रुके और फिर प्रेगनेंट हों।
4. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि गोली को बंद करने के बाद भी आपके पीरियड शुरु नहीं होते। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि अंडो़ के कई समय तक विश्राम करने के बाद उन्हें तैयार होने में समय लगता है। शरीर के अंदर हार्मोन को बैलेंस होने में थोड़ा समय लगता है।
5. अगर भूतपूर्व आपके साथ कभी मिसकैरेज या अन्य कोई असामान्यता हुई हो तो आपको जल्द प्रेगनेंट न हो कर 3 प्राकृतिक मासिक चक्र का इंतजार करना चाहिये। इससे प्रेगनेंसी के दौरान अप्राकृतिक ब्लीडि़ग नहीं होती।
6. इसके अलावा कुछ कंट्रासेप्शन तरीकों में एक आइयूडी भी आता है, जिसको शरीर के अंदर से निकाल कर आप कंसीव कर सकती हैं। यह कार्य डॉक्टर करते हैं और इसको निकालने के बाद आप जल्द प्रेगनेंट हो सकती हैं।
7. आइयूडी में भी हार्मोन का खेल होता है, इसलिये कंसीव करने के लिये आपको एक नार्मल साइकिल का इंतजार करना ही पड़ेगा। वैसे इसके इस्तमाल से आप पर इतना प्रभाव नहीं पड़ेगा जितना गोली लेने पर पड़ता है।
8. वैसे कंडोम और डायफ्रैम का प्रयोग बंद करने से आपके कंसीव करने का चांस बढ़ जाता है। इसलिये गोली लेने से बेहतर है कि आप इन साधनों का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications











