Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
ऐसे उबरे इनफर्टिलिटी के दर्द से
आजकल पुरुषों और महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या काफी आम हो चुकी है। जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं और वे आपको यह बोल कर मायूस कर देते हैं कि आप मां या बाप नहीं बन पाएंगे, तो मानों किसी ने सिर पर जोर का प्रहार कर दिया हो। अगर आप भी उन लोगो में से एक हैं जो इस समस्या की मार झेल रहे या रही हैं, तो अब निराशा भरी जिन्दगी जीना छोड़ कर इससे बाहर निकलना सीखें।

इस प्रकार उबरे इनफर्टिलिटी के प्रकोप से -
1. ऐसा कोई भी टेस्ट नहीं है जो 100 प्रतिशत खरा हो। इसलिये आप को हर हालत में अपने दिये की लौ को जलाए रखना होगा। जिन्दगी में कब और क्या हो सकता है इसको कोई नहीं बता सकता।
2. प्रेगनेंट होने की आशा को बनाए रखने के साथ ही आपको इनफर्टिलिटी की समस्या से भी उबरना होगा। पता लगाइये कि आपके केस में आखिर ऐसा क्यों हुआ। अगर आपकी इस समस्या का कोई भी समाधान इस दुनियां में उपलब्ध है तो तुरंत करवाइये।
3. अपने पार्टनर से दिल खोल कर बात कीजिये क्योंकि वह भी इसी दर्द से उबर रहे हैं जिससे आप। बच्चा न हो पाने का दर्द दोनों के दिन में सामान्य रहता है इसलिये अगर आप प्रेगनेंट नहीं हो पा रहीं हैं तो उन्हें भी यह बात खाये जा रही है।
4. जब आपको पता चले की आप शिशु पैदा नहीं कर सकती तो टूटने की जरुरत नहीं है। अच्छा होगा की अपने पास हमेशा ही एक न एक ऑपशन रखें, जैसे आईवीएफ ट्रीटमेंट, सेरोगेट मदर, बच्चा गोद लेना और अन्य।
5. आईवीएफ जैसे ट्रीटमेंट काफी महंगे होते हैं इसलिये अगर आपको यह ट्रीटमेंट करवाना है तो अभी से ही पैसे इकठ्ठे करना शुरु कर दें। अच्छा होगा कि आप अपने बैंक से सहायता लें।
6. बच्चा गोद लेना भी एक अच्छा उपाय है। इसमें एक लंबी कानूनी प्रक्रिया होती है जिसके लिये आपको एक अच्छा वकील हायर करना पड़ेगा। बच्चा गोद लेने के लिये आपको अंदर से मजबूत बनने की जरुरत पड़ेगी और नए महमान को अपनाने का मजबूत जिगर भी रखना पड़ेगा।
7. इस प्रकोप से निकलने के लिये हमेशा ही अपने आप को अपने मन पसंद काम में बिजी रखें। आप जितना ही बिजी रहेंगी उतना ही कम इसके बारे में सोंचेगी। इससे आप जल्द से जल्द उबर सकेंगी। ध्यान रहे कि आप इस दुनियां में अकेली ऐसी महिला नहीं हैं जो इस समस्या से गुजर रही है।



Click it and Unblock the Notifications
