Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
क्या है प्रेगनेंट न हो पाने का कारण?
ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि एक प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर ही आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिल जाए। कई कपल्स को खुश खबरी पाने के लिये छह महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अगर यह टेस्ट बार-बार फेल हो जाए तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है। क्योंकि प्रेगनेंट होने के लिये कुछ उम्र सीमा होती है जिसके बाद यह प्रक्रिया धीमी पड़ने लगती है। आइये जानते हैं कि फर्टिलटी की समस्या के बारे में हम कैसे पता लगा सकते हैं।

ऐसे पहचाने फर्टिलटी की समस्या को -
1. अगर उम्र 35 साल के ऊपर है- कई महिलाएं 35 साल के बाद प्रेगनेंट होती हैं, लेकिन यह गलत है। डॉक्टरों के अनुसार पहला बच्चा 30 साल के अंदर हो जाना चाहिये। अगर आप 35 साल की हैं और हर बार आपका प्रेगनेंसी टेस्ट निगेटिव आता है, तो बढ़ती उम्र इसका सबसे बड़ा कारण हो सकता है।
2. अगर पीरियड समय पर नहीं होते- अगर आपका मासिक सही समय पर होता है, तो 80 प्रतिशत चांस है कि आपको गर्भधारण करने में कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन अगर यह नियमित नहीं है, तो आप अपने ओव्यूलेशन टाइम की ठीक से गणना नहीं कर सकेंगी।
3. प्रेगनेंसी टेस्ट बार-बार फेल होना- कुछ कपल्स को कंसीव करने में 3 से 6 महीने लग जाते हैं। अगर आप भी कंसीव करने के लिये 8 से 10 महीने से प्रयास कर रहीं है, तो जरुर कोई न कोई गड़बडी है। हो सकता है आपके शरीर में कुछ गड़बड़ हो या फिर ये भी हो सकता है कि आपके पति में ही कुछ कमी हो।
4. अगर आपका पति स्मोकिंग करता है- पुरुषों में फर्टिलटी की समस्या अक्सर स्मोकिंग की वजह से होती है। अगर वह चेन स्मोकर है तो बहुत से चांस हैं कि आप प्रेगनेंट नहीं हो पाएंगी। अगर आपकी पांच-छह बार प्रेगनेंसी टल चुकी है तो अच्छा होगा कि आप अपने पति से स्पर्म काउंट और उसकी गतिशीलता के बारे में जांच करवाने को कहें।
5. गलत पॉजिटिव रिजल्ट आना- एक बार पॉजिटिव रिजल्ट आने पर अगर कुछ दिनों में पीरियड शुरु हो गए, तो समझ लीजिये कि आप कैमिकल प्रेगनेंसी से गुजर रहीं हैं। इस कैमिकल प्रेगनेंसी में सारे लक्षण प्रेगनेंसी वाले ही होते हैं लेकिन आप प्रेगनेंट नहीं पा पाएंगी। इस समस्या का कारण अनुवांशिक होता है, इसके लिये आपको इस फील्ड के एक्सपर्ट से संपर्क करना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
