Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेगनेंसी से जुड़े 10 मिथक
अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आपको तरह-तरह की सलाह दी जाएगी। ये करो, ये मत करो वगैरह वगैरह। ऐसे में आप भी उलझन में पड़ जाएंगे कि किस बात का और किस पर यकीन किया जाए। आप यह जान लीजिए कि हर प्रेगनेंसी अलग-अलग तरह की होती है, इसलिए बेहतर होगा कि डॉक्टर जो कहे उसे मानें।
आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे आम मिथक, जो प्रेगनेंसी के दौरान आपको सुनने को मिलती हैं-

मिथक 1: अगर पेट का उभार ज्यादा है तो लड़की होगी और अगर उभार कम है तो लड़का होगा
तथ्य: विशेषज्ञ मानते हैं कि इस का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं हैं। पेट का आकार और बनावट महिला के मसल साइज, स्ट्रक्चर, भ्रुण की अवस्था और उनके एब्डोमन के चारों ओर जमे फैट से तय होता है।

मिथक 2: अगर नमकीन खाने की इच्छा हो रही है तो पेट में लड़का है। अगर मीठा खाने की इच्छा हो रही है तो लड़की है
तथ्य: शोध से पता चलता है कुछ भी खाने की इच्छा का होने वाले बच्चे के लिंग से कोई लेना-देना नहीं है।

मिथक 3: आप एक अंगूठी को धागे में बांध कर पेट के ऊपर ले जाकर हिलाएं। अगर इसका मूवमेंट आगे-आगे पीछे है तो आप लड़के को जन्म देंगी। वहीं अगर अंगूठी का मूवमेंट वृत्ताकार है तो आपको लड़की होगी।
तथ्य: इस बात में कोई सच्चाई नहीं। अगर आप ऐसा सिर्फ मस्ती के लिए कर रहे हैं तो फिर ठीक है।

मिथक 4: अगर आपको प्रेगनेंसी के सयम हृदय में जलन की शिकायत है तो इसका मतलब है कि आपके बच्चे के सिर में बहुत ज्यादा बाल होंगे। हृदय में जलन एक प्रेगनेंट महिला में आम बात है, पर इसका होने वाले बच्चे के सिर के बाल से कोई लेना—देना नहीं है।
तथ्य: जिन महिलाओं को हृदय में जलन की शिकायत रहती है, उनके बच्चे भी बिन बाल के पैदा होते हैं।

मिथक 5: अगर आपकी मां की प्रेगनेंसी और डिलिवरी आसान थी तो आपकी भी ऐसी ही होगी।
तथ्य: आपकी प्रेगनेंसी और डिलिवरी कैसी होगी, इसके लिए वंशानुगत कारक जिम्मेदार नहीं होते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चे की आकार व अवस्था, आपका आहार और लाइफस्टाइल कैसी है।

मिथक 6: पीठ के बल सोने से बच्चे को नुकसान पहुंचता है।
तथ्य: इस अवस्था में सोने से होने वाले बच्चे को कोई नुकसान नहीं होगा। पर अगर आप करवट लेकर सोएंगे तो इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। विशेषज्ञ प्रेगनेंट महिलाओं को बाईं करवट सोने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे यूटेरस और प्लासेंटा में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है।

मिथक 7: सेक्स करने से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है
तथ्य: आपको पता होना चाहिए कि गर्भ में पल रहे बच्चे को एब्डोमनल वॉल से लेकर एम्नीआटिक सैक तक सात परत सुरक्षा प्रदान करते हैं। गर्भाशय किसी भी चीज को यूटरस में जाने से रोकता है। साथ ही यह म्यूकस का भी उत्पादन करता है, जो इसे साफ और इंफैक्शन मुक्त रखता है। सेक्स करने से आपके बच्चे को कोई नुकसान नहीं होगा। अगर डॉक्सर ने मना नहीं किया है, तो आप सेक्स कर सकते हैं।

मिथक 8: पहला बच्चा हमेशा देर से होता है।
तथ्य: यह मिथक कुछ हद तक सही मालूम पड़ता है। 60 प्रतिशत मामलों में ऐसा देखा गया है कि पहला बच्चा देर से होता है। वहीं 5 प्रतिशत मामलों में तय समय पर डिलिवरी और 35 प्रतिशत मामलों में समय पूर्व डिलिवरी देखी गई है। दरअसल डिलिवरी का समय पूरी तरह से आपके मासिक-धर्म पर निर्भर करता है। अगर मासिक धर्म छोटा है तो आप बच्चे को जल्दी जन्म देंगी। पर अगर मासिक धर्म बड़ा है, तो आप बच्चे को देर से जन्म देंगी। वहीं अगर यह 28 दिन का है तो फिर आप की डिलिवरी तय समय के आसपास ही होगी।

मिथक 9: प्रेगनेंसी की पहली और आखिरी तिमाही में आप हवाई सफर नहीं कर सकती।
तथ्य: इस बात में भी कोई दम नहीं है। आप जब चाहें हवाई यात्रा कर सकते हैं। अगर आपकी प्रेगनेंसी आखिरी तिमाही में है तो कुछ एयरलाइन आपको यात्रा की अनुमति नहीं देगी। उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं यात्रा के दौरान ही आपकी डिलिवरी न हो जाए और प्लेन को लैंड न कराना पड़े।

मिथक 10: अगर आप प्रेगनेंट हैं तो हॉट बाथ न करें
तथ्य: देखा जाए तो यह बात सच है। आपको उन सभी चीजों से बचना चाहिए, जिससे आपके शरीर का तापमान 102 डिग्री से ज्यादा हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
