Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
पुरुषों के लिये सबसे बेहतरीन गर्भनिरोधक
आज के जेनरेशन के यंग कपल बर्थ कंट्रोल को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं। यही वजह है अनप्लांड प्रेगनेंसी और कुछ हद तक यौन रोगों से बचने के लिए वे गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करते हैं। इस समय पुरुष और महिला दोनों के लिए ऐसे कई गर्भनिरोधक मौजूद हैं, जो प्रेगनेंसी को रोकने में मदद करते हैं। वैसे भी हमारे देश की तेजी से बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए आज के समय में गर्भनिरोधक का महत्व काफी बढ़ गया है।
प्रेगनेंसी से बचने के लिए पुरुष और महिला दोनों ही गर्भनिरोधक का सहारा ले सकते हैं। पर यहां हम बात करेंगे कि पुरुष किस तरह से प्रेगनेंसी को रोक सकते हैं। आप चाहें तो अपने आपको सेक्स के प्रति संयमित रख सकते हैं। हालांकि यह आसान नहीं होगा। वहीं आप कंडोम, ऑउटरकोर्स, नसबंदी और विथड्राअल टेक्निक का भी सहारा ले सकते हैं। सभी अलग-अलग स्तर पर प्रेगनेंसी को रोकने में प्रभावी होते हैं। कोई भी गर्भनिरोधक तकनीक 100 प्रतिशत सुरक्षित नहीं होता है और अनप्लांड प्रेगनेंसी को रोकने में सब में कोई न कोई जोखिम रहता है। इसलिए आपको हमेशा सावधानी बरतनी होगी और अगर गर्भनिरोधक का तरीका नामाक हो जाए तो बच्चे के लिए तैयार भी रहना होगा।
कोई भी गर्भनिरोधक तभी प्रभावी होगा जब इसके साथ आने वाले दिशा-निर्देश पर अमल किया जाए या विशेषज्ञों से राय ली जाए। यहां तक कि तीन प्रतिशत मामले में कंडोम भी मैनुफैक्चरिंग डिफेक्ट के कारण फेल हो जाता है। ऐसी चेतावनी पैकेज पर भी लिखी होती है, ताकि आप किसी भी अनहोनी के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। दूसरे गर्भनिरोधक जैसे आउटरकोर्स या विथड्राउअल बहुत ज्यादा जोखिम भरा होता है, जिससे यह ज्यादा प्रभावी नहीं होता है। आइए हम आपको पुरुष गर्भनिरोधक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या आप संयमित रह सकते हैं? मेरा मतलब है क्या आप सेक्स से परहेज कर सकते हैं। जाहिर है आप सोच में पड़ गए होंगे। पर यह मत भूलिए कि प्रेगनेंसी को रोकने में यह 100 प्रतिशत असरदार होता है। हालांकि कह देना तो बहुत आसान है, पर वास्तव में संयमित रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप में और आपके पार्टनर में जबर्दस्त इच्छाशक्ति होनी चाहिए। चूंकि अंतरंग संबंध किसी भी रिलेशनशिप का एक अभिन्न हिस्सा होता है, इसलिए इससे दूरी बनाने के लिए बहुत अधिक प्रयास की जरूरत होती है। हालांकि कुछ चीजों को आप इसके विकल्प के तौर पर भी कुछ और चीजों को अपना सकते हैं। जैसे आप सेक्स टॉय या फिर आपस में मैस्टर्बेशन (हस्तमैथुन) कर सकते हैं।

1. कंडोम- यह सबसे चर्चित गर्भनिरोधक है, क्योंकि इसे आसानी से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। अगर सावधानी से इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह बहुत ज्यादा प्रभावी होता है। कंडोम के लोकप्रिय होने की एक वजह यह भी है कि इसके जरिए जरिए अंतरंग प्रेम के सभी आनंद की प्राप्ति की जा सकती है।
2. आउटरकोर्स - अपने जीवनसाथी की प्रेगनेंसी को रोकने के लिए पुरुष आउटरकोर्स का भी सहारा ले सकते हैं। इसमें इंटरकोर्स की सारी क्रियाएं होती है, पर एक्चुअल पेनिट्रेशन नहीं होता है। वैसे तो यह प्रेगनेंसी रोकने में 100 प्रतिशत सक्षम है, पर इस दौरान आपको ध्यान रखना होगा कि एक्चुअल पेनिट्रेशन न हो।
3. विथड्राउअल टेक्निक- इसे पुल आउट मेथड भी कहा जाता है। इसके नाकाम होने की संभावना सिर्फ 4 प्रतिशत होती है। इस तकनीक में ईजैक्यूलेशन (स्खलन) योनि के अंदर न करके बाहर किया जाता है। यानी सेक्स के दौरान जब ईजैक्यूलेशन होने वाला होता है, तो पेनिस को बाहर निकाल लिया जाता है। इससे स्पर्म अंदर प्रवेश नहीं करता है। हालांकि इसमें रिस्क बहुत ज्यादा होता है।
4. नसबंदी सजर्री - नसबंदी सजर्री के द्वारा किया जाता है, जिसमें शुक्रवाहिका को काट दिया जाता है या बंद कर दिया जाता है। हालांकि नसबंदी कराने के बाद आप फिर से सामान्य हो सकते हैं, पर यह हर बार संभव नहीं है। दूसरे बंध्यीकरण की तरह नसबंदी को भी बर्थ कंट्रोल का स्थाई समाधान माना जाता है। आमतौर पर नसबंदी तब करवाई जाती है, जब पुरुष यह तय कर ले कि अब उसे कोई बच्चा नहीं चाहिए।
5. मासिक धर्म - मासिक धर्म के दौरान आप सेक्स कर और बाकी दिनों में इससे दूरी बनाकर प्रेगनेंसी को रोक सकते हैं। आप चाहें तो इस दौरान भी सेक्स कर सकते हैं, पर इसके लिए आप कंडोम और विथड्राउल टेक्निक का इस्तेमाल जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications