Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
35 की उम्र में मां बनना कितना कठिन
आज कल यह बहुत आम बात हो चली है कि महिलाएं पहले अपना करियर देखती हैं और बाद में शादी और बच्चे पैदा करती हैं। ऐसे में उनकी शादी की उम्र निकल जाती है और 30-35 की उम्र में प्रेगनेंट होती हैं, जिसमें से ज्यादातर महिलाओं को स्वास्थ्य संबन्धी समस्याएं और प्रेगनेंसी में काम्प्लीकेशन्स आ जाती हैं।
करियर बनाने के चक्कर में मां बनने की उम्र निकल सी जाती है, लेकिन 35 के बाद मां बनना इतना भी कठिन नहीं होता, अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं या फिर गर्भावस्था की तैयारी कर ली जाए तो।
अगर आप प्रेगनेंट होने से पहले अपनी देखभाल करेगीं तो आप आसानी से कंसीव कर सकती हैं। डॉक्टर की सलाह और फिटनेस क्लास ज्वाइन कर के आप ज्यादा उम्र में भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यहां पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी हुई है जिससे आप अच्छी प्लैनिंग के साथ 35 के बाद भी प्रेगनेंट हो सकती हैं।

डायट में सुधार
अपनी डायट में मीट, मछली, दूध और चिकन आदि शामिल करें। आपको डेली 2 लीटर पानी भी पीना चाहिये। फल और मेवे खाना शुरु करें और चॉकलेट तथा चिप्स कम करें।

फॉलिक एसिड सप्पलीमेंट लें
कंसीव करने के 3 महीने पहले से ही फॉलिक एसिड सप्पलीमेंट लेना शुरु करें, क्योंकि यह गर्भावस्था की शुरुआत में शिशू का चाहिये होता है। इस सप्पलीमेंट को लेने से पहले अपनी डॉक्टर से जरुर परामर्श लें।

सही समय पर वार करें
आप अपने ओव्यूलेशन के दिन के हिसाब से अंदाजा लगा सकती हैं कि आप कब प्रेगनेंट होगीं। तो ऐसे में कोशिश करें और गर्भवती होने का प्रयास करें।

तनाव को दूर रखें
35 की उम्र में मां बनना तनाव भरा हो सकता है, लेनिक कोशिश कीजिये कि आप रिलैक्स रहें। इस दौरान आपको रिलैक्सेशन टेक्नीक, काउंसलिंग, योगा और मेडिटेशन की क्लास लेने की आवश्यकता है। अपने शरीर को सकरात्मकता से भरें।

पार्टनर के शरीर को भी तैयार होने दें
आपके पार्टनर के शरीर का स्वास्थ्य भी ठीक रहना उतना ही जरुरी है जितना कि आपके। अगर वे शराब, स्मोकिंग या ड्रग्स लेते हैं तो आपको गर्भवती होने में समस्या आ सकती है। पुरुषों को जिंग वाले आहार लेने बहुत जरुरी है।

अपने डॉक्टर से रेगुलर मिलें
प्रेगनेंट होने से पहले अपने डॉक्टर से अपनी पुरानी बीमारियों और आज के स्वास्थ के बारे में बताएं। इससे वे आपको अच्छी सलाह दे सकेगीं जिससे आप कंसीव करने के बारे में और भी आत्मविश्वासी हो जाएंगी।

हमेशा पॉजिटिव रहें
मां बनना एक सबसे अहम खुशी होती है इसलिये इस बारे में हमेशा पॉजिटिव रह कर सोचे और आज ही अपनी प्रेगनेंसी के बारे में सोचें।



Click it and Unblock the Notifications
