Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
गर्भावस्था के दौरान वजन घटाने के सुरक्षित तरीके
गर्भावस्था के दिनों में कई शारीरिक और भावनात्मक बदलाव आते है। इनमें से कई में आपको मातृत्व का अनुभव होता है। लेकिन अधिकांशत: महिलाएं गर्भवती हो जाने के बाद मोटे होने और वजन बढ़ने के कारण परेशान रहती हैं। गर्भावस्था के दौरान, महिला के शरीर में बच्चे के वजन को सर्पोट करने के लिए बढ़े हुए वजन की आवश्यकता होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में बच्चा पलता है जिससे वहां का वजन बढ़ता लेकिन इस वजह से पूरे शरीर का वजन बढ़ जाता है।
इन दिनों में कोई भी कसरत या योगा करना मना होता है। प्रेग्नेंसी स्पेशल योगा या कसरत ही किए जा सकते है, जिससे मां और बच्चा, दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहते है। गर्भावस्था के दौरान वजन घटाने के कई सुरक्षित तरीके होते है जिनसे आप शरीर का एक्ट्रा वजन कम कर सकते है और मां व बच्चे को किसी प्रकार का खतरा भी नहीं होगा। गर्भावस्था के दौरान वजन घटाने के सुरक्षित तरीके निम्म प्रकार हैं :

डाइट : गर्भावस्था के दौरान आप फूड चार्ट को एकदम नियम से फॉलो न करें लेकिन जंक फूड और फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें। खाने में पौष्टिक आहार लें। स्वास्थ्यवर्धक चीजें खाएं। इससे वजन कम होगा और आपको एनर्जी मिलेगी।
थोड़ा टहलें : गर्भावस्था के दिनों में सुबह - शाम, थोड़ा - थोड़ा खुली हवा में जरूर टहलें। मेडीकली फिट होने पर आपको रोज ऐसा करना चाहिए, इससे वजन नहीं बढ़ता और यह वजन कम करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।
हेल्दी स्नैक्स : गर्भावस्था के दौरान गैस की दिक्कतों से बचने के लिए आपको भोजन के अलावा भी हेल्दी स्नैक्स लेने चाहिए। इन्हे खाने से वजन नहीं बढ़ता है, आपकी भूख शांत होती है और फालतू न खाने से भी वजन नहीं बढ़ता।
हाइड्रेट रहें : गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें। थोड़े - थोड़े अंतराल पर पानी पीती रहें। इससे भी वजन नहीं बढ़ता है।
व्यायाम करें : आप अपने डॉक्टर से सलाह लें और उस हिसाब से घर पर आराम से कुछ प्रकार की एक्सरसाइज करें। ये ज्यादा कठिन नहीं होनी चाहिए और इन्हे करते समय कोई भी दिक्कत हो, तो बंद कर दें। इससे वजन को आसानी से घटाया जा सकता है।
योगा करें : आप कतई परेशान न हों, अगर मेडीकल कॉम्प्लीकेशन की वजह से आप जल्द ही थक जाती है और किसी भी तरह की एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं। आप घर पर बैठकर कुछ आसान से योगा करें। इससे आपका मन शांत रहेगा और आपके शरीर को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। इससे गर्भावस्था के दिनों में वजन घटाने में खासी मदद मिलती है।
अपनी लालसा पर काबू रखें : गर्भावस्था के दिनों में गर्भवती महिला को कुछ - कुछ स्पेशल खाने का मन होता है। आपकी यह आदत आपका वजन बढाने का सबसे बड़ा कारण है। अपनी इस आदत पर काबू रखें। स्वास्थ्यवर्धक चीजें खाएं जो आपके शरीर को शक्ति दें न कि वजन बढाएं।
वजन तौलती रहें : गर्भावस्था के दौरान आप अपने वजन का चार्ट मेंटेन रखें। इससे आपको जानने की आसानी होगी कि आपका वजन किस हिसाब से बढ़ रहा है और कम हो रहा है या ज्यादा। अगर वजन बहुत ज्यादा हो गया हो तो ऊपर दिए गए तरीकों को सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करके कम कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
