Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
संकेत कि अब आपके पति पापा बनने के लिये तैयार हैं
हर पुरुष को बच्चों से प्यार नहीं होता है। वहीं कुछ पुरुषों को बच्चों से बेहद लगाव होता है और वह शादी के बाद जल्द से जल्द बच्चा चाहते हैं। हालांकि कुछ पुरुष ऐसे होते हैं जिन्हें प्राकृतिक रूप से बच्चों में दिलचस्पी नहीं होती है। ज्यादातर पुरुष बच्चे के लिए तैयार होने से पहले रिलेशनशिप में थोड़ा समय चाहते हैं। बच्चा प्लान करने से पहले वह आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं। वहीं कुछ पुरुष बच्चे के बारे में सोचने से पहले अपने पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट चाहते हैं। कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो बच्चा तो चाहते हैं पर समय को लेकर निश्चित नहीं रहते हैं। पर आप कुछ संकेतों के जरिए यह पता लगा सकती है कि क्या वह बच्चे के लिए तैयार है या नहीं। मसलन अगर पुरुष बच्चों को अक्सर देखता रहे या दोस्तों और संबंधियों के बच्चों से मिलने के लिए बेकरार रहे तो आप समझ जाइए कि वह बच्चे के लिए तैयार है। हालांकि बच्चे का फैसला करना कभी भी आसान नहीं होता है।

पुरुष अक्सर बच्चा प्लान करने से पहले अपने और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। पुरुषों को जब लगता है कि उनके बुनियादी सपने और इच्छाएं पूरी हो गई है तो फिर वह बच्चा प्लान करने को लेकर काफी कम्फर्टेबल हो जाते हैं। बच्चे और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के बारे में अनभिज्ञता अक्सर पुरुषों को बच्चा प्लान करने से रोकता है। वहीं दोस्तों, बड़ों और रिलेटिव के बच्चों से उन्हें मिलने वाली खुशी किसी भी पुरुष को बच्चा प्लान करने के लिए मजबूर कर सकता है।
संकेत कि अब आपके पति पापा बनने के लिये तैयार हैं
1. ज्यादा से ज्यादा बच्चों को देखना
कई बार जानबूझ कर या अनजाने में आप अपने आसपास के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा देखना शुरू कर देते हैं। यह अलग बात है कि वे अधिकतर समय आपके ईर्द गिर्द ही रहते हैं। ऐसा तभी होता है जब आपके मन में बच्चों के प्रति प्यार उमड़ने लगता है। यह इस बात का पुख्ता संकेत है कि आप बच्चे के लिए तैयार हैं और आप बच्चे के बारे में सोच रहे हैं।
2. करियर में स्थाईत्व
जब आपके करियर में स्थाईत्व आ जाए, पर आप सेलरी से ज्यादा लंबे समय के स्थाईत्व के बारे में सोचने लगें, तो समझ लें कि आप अपने रिलेशनशिप में बच्चा चाहने लगे हैं। पुरुष जब अपनी प्लानिंग में परिवार और उनके भविष्य के बारे में सोचते हैं, तो वह रिस्क नहीं लेते हैं और स्थाईत्व पर ज्यादा जोर देता है।
3. बच्चों के बारे में बातें करना
पुरुष जब बच्चे के लिए तैयार हो जाते हैं तो वह सामान्य बातचीत में भी बच्चे के बारे में ज्यादा बात करने लगते हैं। यह इस बात का संकेत है कि उन्हें भी अब रिलेशनशिप में एक बच्चा चाहिए। अगर आप अक्सर बच्चे के बारे में बात करते हैं या किसी तरह की प्लानिंग करते हैं, तो समझ लें कि आप बच्चे के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।
4. बच्चों के आसपास रहने की चाह
एक समय आता है जब पुरुष अपने दोस्तों के बच्चे या भांजा-भांजी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अगर आपके पति भी ऐसा कर रहे हैं तो आप समझ लें कि वह बच्चे के लिए पूरी तरह से तैयार है।
5. अप्रत्येक्ष बात
कुछ पुरुष थोड़े शर्मीले होते हैं और वह सीधे तौर पर अपने पार्टनर से बच्चे के बारे में बात नहीं करते हैं। ऐसे में वह अप्रत्येक्ष रूप से बच्चे की चाहत के बारे में संकेत देते हैं। मसलन वह अपने माता-पिता से दादा-दादी या फिर अपने पार्टनर से मां बनने के बारे में बात करेंगे।
6. रिसर्च
पुरुष जब बच्चे के बारे में सोचने लगते हैं तो वह एक अच्छा पिता बनने के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने और शोध करने लगते हैं। यह इस बात का पुख्ता संकेत है कि वह बच्चे के बारे में सोचने लगे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
