Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
क्या आप दूसरे बच्चे के लिए तैयार हैं ?
घर में किसी नए सदस्य का आना, अपने साथ हजारों खुशियां लाता है। याद है जब आपका पहला बेबी हुआ था, तो घर में सभी लोग बहुत खुश थे, जश्न वाला माहौल था। आप जब दूसरे बेबी को जन्म देगी तब भी सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लेकिन क्या आप वाकई में दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हैं।
एक बच्चे के जन्म में पूरे परिवार की राजी, पार्टनर की हामी और पहले बच्चे की समझ को बढ़ाना जरूरी होता है। कई बार दूसरे बच्चे के जन्म के समय पहले बच्चे को बहुत तकलीफ होती है क्योंकि वह मानसिक रूप से दूसरे भाई/बहन के साथ अपने मम्मी - पापा का प्यार बांटने के लिए तैयार नहीं होता है। ऐसे में उसे इमोशनली डील करना पड़ता है।
वहीं दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर आपको घर और बच्चे की जिम्मेदारी भी किसी को सौपनीं पड़ती है। डिलीवरी के बाद आपको दो बच्चों की देखभाल करनी पड़ती है। ऐसे में आपको ज्यादा वर्कआउट करना पड़ता है। दूसरे बच्चे के लिए प्लानिंग करने से पहले हसबैंड और वाइफ को निम्म बातों को ध्यान में रखना चाहिए : -

क्या आप दूसरे बच्चे के लिए तैयार हैं ?
1) पहले बच्चे के सामान को निकाल लें :
जब आप दूसरे बच्चे की तैयारी में हों, तो पहले बच्चे के जन्म के दौरान लाया सामान और कपड़ों को निकाल लें और उन्हे साफ करके रख लें ताकि उनका इस्तेमाल फिर से किया जा सकें। दूध की बॉटल से लेकर लंगोटी तक साफ करके रख लें।
2) बच्चे की जरूरत का हर सामान जुटा लें :
दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले बच्चे की जरूरत का हर सामान जुटा लें। जैसे - डाइपर, वाइप्स, आदि। इससे आपको बाद में दिक्कत नहीं होगी।
3) क्वीक फूड :
दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले घर में स्नैक्स, इंस्टेंट फूड आदि का स्टॉक रख लें। इससे बच्चे के जन्म के दौरान आप बड़े बच्चे को फटाक से कुछ बनाकर दे सकती है या बच्चे के जन्म के बाद तुंरत - तुंरत कुछ बना सकती है। इससे समय की बचत होती है।
4) टॉय बिन :
जिस घर में दो बच्चे होंगे वहां खिलौनों की भरमार होगी, इसलिए अपने बेडरूम में टॉय बिन रख लें ताकि बच्चा उसी में से खिलौने निकाल कर खुद खेलें और अपने छोटे भाई/बहन को खिलाएं। इस तरह से घर भर में खिलौने नहीं फैलेगें।
5) सफाई कर लें :
दूसरे बच्चे के जन्म से पहले किड्स रूम को साफ कर लें। इससे नए बच्चे को किसी प्रकार का संक्रमण आदि का खतरा नहीं रहेगा। बच्चे के कमरे में प्रॉपर हवा आने का प्रबंध भी रखें।
6) अपने बड़े बच्चे को मानसिक रूप से तैयार कर लें :
दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले, बड़े बच्चे को समझाएं और उसे आने वाले भाई/बहन के बारे में बताएं। हो सकता है कि वह इस बात से परेशान हो जाएं लेकिन आप उसे प्यार से हैंडल कर लें ताकि वह भी दूसरे बच्चे के जन्म पर खुश हो सकें।



Click it and Unblock the Notifications
