Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
ये सब्जियां दूर करती हैं पुरुषों की इनफर्टिलिटी की समस्या
एक स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार लेकर इंफर्टिलिटी से बचा जा सकता है। नियमित एक्सरसाइज करने से भी मेटाबालिज्म बढ़ता है, जिसका हमारी जिंदगी और स्वास्थ पर साकारात्मक असर पड़ता है। धुम्रपान करना इंफर्टिलिटी की सबसे बड़ी वजह है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इससे नपुंसकता भी आती है। साथ ही ज्यादा शराब पीने से भी इंफर्टिलिटी की समस्या आती है। कई बार अस्वस्थ आहार के कारण भी स्पर्म की क्वालिटी और संख्या पर भी नाकारात्मक असर पड़ता है। नपुंसकता दूर करने के उपाय
विटामिन सी और जिंक जैसे मिनरल्स से भरपूर भोजन लेने से फर्टिलिटी और परफोर्मेंस दोनों बढ़ता है। विटामिन ए, सी व ई और फालिक एसिड स्पर्म की क्वालिटी और संख्या बढ़ाने में मदद करता है। इनमें से ज्यादातर विटामिन और पौष्टिक तत्व आपको हरी पत्तीदार सब्जियों, संतरा, टमाटर, बीन आदि से मिल जाएंगे। इनका पर्याप्त मात्रा में नियमित सेवन से इंफर्टिलिटी की समस्या से बड़े स्तर पर छुटाकारा पाया जा सकता है।

1. हरी सब्जियां
हरी सब्जियां जरूरी पौष्टिक तत्व, विटामिन और मिनरल्स से भरी होती हैं। केल, स्विस चार्ड, पालक और सरसों के साग में ऐसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो फर्टिलिटी और स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ते हैं।

2. गाजर
गाजर सिर्फ आंखों की रोशनी के लिए ही फायदेमंद नहीं होता। यह स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाकर पुरुषों की फर्टिलिटी को भी बढ़ाता है। हावर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च की मानें तो गाजर से स्पर्म शक्तिशाली बनाता है, जिससे यह अंडाणु तक पहुंच पाता है।

3. संतरा
चमकीले रंग की सब्जियां और फल स्वास्थ और पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होते हैं। फलों और सब्जियों के हर रंग से शरीर को अलग तरह का फायदा पहुंचता है, जिससे स्वास्थ बेहतर होने के साथ-साथ फर्टिलिटी भी अच्छी होती है। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो कि एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे फर्टिलिटी और परफोर्मेंस में वृद्धि होती है।

4. संपूर्ण अन्न
रोटी और चावल की जगह संपूर्ण अन्न लेने से ब्लड सूगर और इंसुलीन लेवल पर साकारात्मक असर पड़ता है। अगर आपका इंसुलीन ठीक से काम कर रहा है, तो इसका मतलब यह है कि हार्मोन भी संतुलित रहेगा। इससे आपकी फर्टिलिटी में वृद्धि होगी।

5. एवाकाडो और बादाम
अपने आहार में एवाकाडो और बादाम को शामिल करें। इनमें जो फैट पाया जाता है, वह स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट के उलट यह मोनोसैचुरेटेड फैट होता है। यह शरीर में इंसुलिन को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है। इससे हार्मोन संतुलित होता है और फर्टिलिटी बढ़ती है।

6. बीन और पालक
बीन और पालक में नेचुरल फालिक एसिड पाया जाता है जो कि फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। पुरुषों में स्पर्म की संख्या और घनत्व बढ़ाने के लिए फालिक एसिड की जरूरत होती है। फालिक एसिड के प्राकृतिक रूप फोलेट से प्रचूर भोजन लेने से इन जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

7.स्प्राउटेड वेजटेबल और फली
स्प्राउटेड वेजटेबल और फली में पके हुए रूप से करीब 100 गुणा ज्यादा एंजाइम पाया जाता है। यह प्रोटीन और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कि फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए जरूरी होता है।

8. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है और फर्टिलिटी को बढ़ने में मदद करता है। शोध से पता चला है कि पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ने के लिए हर दिन करीब 90 ग्राम विटामिन की जरूरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
