Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
विटामिन डी बढ़ा सकता है महिलाओं की फर्टिलिटी
मां बनना जिन्दगी का सबसे बड़ा सुख होता है मगर कई महिलाएं यह सुख नहीं प्राप्त कर पाती। फर्टिलिटी की समस्या महिलाओं तथा पुरुषों में बड़ी आम हो चली है। वैसे तो डॉक्टरों के पास इस समस्या से निजात दिलानले के लिये कई उपाय हैं। मगर सही तरह का खान-पान आपको मां बना सकता है।
विटामिन डी भी एक ऐसा वसा-घुलनशील प्रो-हार्मोन समूह होता है जो कि शरीर के लिये जरुरी होता है। विटामिन डी की मदद से कैल्शियम को शरीर में बनाए रखने में मदद मिलती है जो हड्डियों की मजबूती, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है तथा सबसे जरुरी बात कि यह सेक्स हार्मोन बनाने में भी मदद करता है। सेक्स हार्मोन की कमी से कुछ हेल्थ इशू जैसे, पीसीओएस, पीएमएस और इनफर्टिलिटी की समस्यसा देखने को मिलती है।
विटामिन डी पाने का सबसे अच्छा तरीका है सूजर की धूप में बैठना लेकिन अक्सर ऑफिस का समय ऐसा होता है कि सूरज की धूप मिल ही नहीं पाती। तो ऐसे में आप विटामिन डी पैदा करने वाले आहार खा सकती हैं। विटामिन डी आपकी फर्टिलिटी को बूस्ट कर सकता है। यहां देखें कुछ ऐसे ही फर्टिलिटी फूड जिसको अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर लेंगी, तो आप को गर्भवती होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

कॉड लीवर ऑयल
इस तेल में बहुत सारा विटामिन डी पाया जाता है साथ ही यह ओमेगा - 3 फैटी एसिड में भी रिच होता है। एक चम्मच कॉड लीवर ऑयल खाने से आपको दिनभर का विटामिन डी प्राप्त हो जाएगा।

सोया उत्पाद
टोफू और सोया मिल्क विटामिन डी से भरे होते हैं।

मशरूम
विटामिन डी होने के साथ ही इसमें बी5 नामक विटामिन भी होता है। इसे हल्का ही पका कर खाएं और अपनी प्रजनन क्षमता को बढाएं।

ओइस्टर
इसमें विटामिन डी होने के साथ जिंक, सेलिनीयिम, मैगनीशियम और कॉपर होता है इसलिये महिलाओं को इसे जरुर खाना चाहिये।

मछली
सालमन, ट्यूना और कैटफिश खाइये क्योंकि इसमें विटामिन डी और ओमेगा-3 होता है।

हिलसा मिछली
इस मछली में विटामिन डी खूब होता है साथ ही उतना कैल्शियम भी होता है जितना आपकी बॉडी को चाहिये होता है।

सारडाइन मछली
33 प्रतिशत कैल्शियम की आवश्यकता इस सारडाइन मछली को खाने से पूरी होगी। यह आहार विटामिन डी और कई तरह के प्रोटीन से भरा होता है।

अंडा
अंडे में विटामिन डी होता है और इसके अलावा विटामिन बी12 तथा प्रोटीन भरा पड़ा होता है।

सूरज की धूप
यह कोई आहार नहीं है लेकिन यदि इसे सेंका जाए तो आपको खूब सारा विटामिन डी प्राप्त हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications