Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन विटामिन से बढ़ती है पुरुषों की फर्टिलिटी
मां बने बिना कोई औरत पूर्ण नहीं हो सकती। पर इसे बदकिस्मती ही कहें कि कुछ महिलाएं तमाम कोशिशों के बाद भी गर्भधारण नहीं कर पाती। इसके लिए वे हर तरह की कोशिश भी करती है, पर निराशा ही हाथ लगती है। गर्भधारण न करने की कई वजह हो सकती है। मसलन तनाव, पार्टनर का हेल्थ, प्रीकॉउशन, दवाई या फिर किसी तरह की कमी। इसलिए किसी भी कपल के लिए यह जरूरी है कि अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी गर्भधारण न हो तो विशेषज्ञों से सलाह लें। यह जानना बहुत जरूरी है कि गलती कहां हो रही है, ताकि आप उसे सुधार सकें।
कई बार तो यह समस्या विटामिन की कमी जैसे मामूली कारण से भी हो जाती है। गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि पुरुष हेल्थी हो। पुरुषों में जरूरी विटामिन की कमी से स्पर्म (शुक्राणु) की क्वालिटी और संख्या प्रभावित होती है। इससे गर्भधारण प्रभावित होता है। साथ ही कुछ विटामिन की कमी से पुरुषों में कामवासना और परफार्मेंस में कमी आ जाती है, जो अंतत: गर्भधारण को प्रभावित करता है। पुरुषों में फर्टिलिटी के लिए विटामिन बहुत जरूरी होते हैं।
आज के समय में तनाव के कारण भी पुरुषों की फर्टिलिटी में कमी आ रही है। आहार में विटामिन की कमी से कई बीमारियां होती है, जिससे स्पर्म की क्वालिटी और संख्या प्रभावित होती है। 90 प्रतिशत मामलों में पुरुषों में इंफर्टिलिटी स्पर्म की कम संख्या, खराब क्वालिटी या दोनों के कारण होती है। बाकी बचे मामलों में एनाटामिकल प्रॉब्लम, हार्मोनल इंबैलेंस और जेनेटिक डिफेक्ट के कारण पुरुषों में इंफर्टिलिटी आती है।

1. जरुरी विटामिन
विटामिन बी12, विटामिन सी, विटामिन ई और फालिक एसिड पुरुषों में स्पर्म की संख्या को बढ़ाता है। अगर आप के स्पर्म की संख्या कम है या क्वालिटी खराब है, तो ज्यादर मामलों में ऐसा फालिक एसिड की कमी से होता है। इसलिए आपको को फालिक एसिड सप्लीमेंट लेने की कोशिश करनी चाहिए।

2. जिंक का सेवन
सेलेनियम और जिंक भी स्पर्म की संख्या बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। ब्राजील नट्स, सी फूड और ट्यूना मछली जैसे भोजन इस तरह के मिनरल्स से भरे होते हैं, जो स्पर्म की संख्या को बढ़ाकर फर्टिलिटी को बढ़ाता है।

3. विटामिन ई
यह स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। शोध से पता चला है कि विटामिन ई फर्टिलिटी को करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। कुछ लोगों में स्पर्म की संख्या तो ज्यादा होती है, पर फर्टिलिटी कम होती है। विटामिन ई इनके लिए भी फायदेमंद होता है।

4. कार्निटाइन
क्या आपको पता है कि स्पर्म को महिलाओं के एग (अंडाणु) तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी होती है? इसके लिए हेल्थी स्पर्म की जरूरत होती है, जो ऊर्जा से भरपूर हो। इसके लिए कार्टिटाइन काफी फायदेमंद होता है।

5. विटामिन सी व ई
विटामिन सी व ई, कोएंजाइम क्यू10, सेलेनियम और एन- एसेटाइलिसटाइन (एनएसी) जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। अच्छे सेल्युलर एंटीऑक्सीडेंट से स्पर्म की संख्या के साथ-साथ इसकी गतिशीलता भी बढ़ती है, जिससे आखिरकार स्पर्म की क्वालिटी बेहतर होती है।

6. लाइकोपेन
लाइकोपेन पौधों में पाया जाने वाला कारोटेनॉइड पिग्मेंट है। टमाटर और खरबूजे का लाल रंग इसी के कारण होता है। अगर आपके आहार में लाइकोपेन की कमी होगी तो स्पर्म की क्वालिटी खराब होगी। साथ ही फर्टिलिटी भी प्रभावित होगी। इसलिए आप लाइकोपेन का सप्लीमेंट्स लें। इससे अब तक जो नुकसान हो गया है, उससे उबरने में मदद मिलेगी।

7. ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड स्पर्म की संख्या को तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह जीवित भ्रुण के निर्माण में भी सहायक होता है। कई शोध से पता चला है कि पुरुषों में अगर स्पर्म की संख्या कम हो या उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं हो, तो ऐसा आमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से होता है।

8. विटामिन डी
शोध के दौरान जब लाईव स्पर्म सेल में विटामिन डी मिलाया गया, तो इससे स्पर्म में गतिशीलता आ गई। साथ ही एक्रोसोम रिएक्शन भी देखने को मिला। कुल मिलाकर पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में में विटामिन डी अहम भूमका निभाता है।



Click it and Unblock the Notifications
