Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्भावस्था का सबसे आम लक्षण – बार बार पेशाब लगना
यदि आपको बार बार बाथरूम जाने की इच्छा होती है तो यह आपके लिए एक चेतावनी हो सकती है, विशेष रूप से तब जब आप गर्भवती होने का विचार कर रही हों या हाल ही में आपने अपने साथी के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए हों। बार बार मूत्र त्याग करने की इच्छा होने गर्भावस्था का सबसे सामान्य लक्षण है तथा गर्भाधान के एक सप्ताह बाद ही यह लक्षण दिखाई देने लगता है।
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको कितनी तीव्रता से पेशाब लगती है, हो सकता है कि आपको थोड़ी मात्रा में ही पेशाब हो। यदि इस बात से आपको परेशानी या असुविधा महसूस होती है तो याद रखें यह परेशानी आपको पूरी गर्भावस्था के दौरान रह सकती है तथा प्रसव के बाद ही यह समाप्त होगी। इसके अलावा योनी से असामान्य स्त्राव भी गर्भावस्था का एक लक्षण हो सकता है।
गर्भावस्था में तनाव मुक्त रहने के कुछ टिप्स

ऐसा क्यों होता है?
गर्भाधान के दौरान जब डिम्ब और शुक्राणु मिलते हैं तो एक अंडा निषेचित होता है जो स्वयं को गर्भाशय की दीवार पर प्रत्यारोपित करता है, जिसके कारण एक एचसीजी (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) नामक प्रेग्नेंसी हार्मोन स्त्रावित होता है। यह हार्मोन शरीर में तथा श्रोणि क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार होता है। श्रोणि क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ने से मूत्राशय अधिक सक्रिय हो जाता है। जिसके परिणामस्वरूप बार बार मूत्र त्याग करने की इच्छा होती है, हालाँकि यह बहुत कम मात्रा में होती है। गर्भावस्था का एक अन्य सामान्य लक्षण आपकी माहवारी न आना भी है।
जैसे जैसे गर्भावस्था बढ़ती जाती है गर्भाशय में उभार आने लगता है तथा यह मूत्राशय पर भी दबाव डालता है जिसके कारण भी बार बार पेशाब करने जाना पड़ता है। इसी कारण यह गर्भावस्था का एक आम लक्षण माना जाता है। आप देखेंगे कि इसी कारण गर्भावस्था में आपको रात में भी बार बार पेशाब करने जाना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
