Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बर्थ कंट्रोल के बाद कैसे हों प्रेगनेंट
जो महिलाएं पिल लेकर बर्थ कंट्रोल करती हैं, वे इसे लेना बंद करके आसानी से प्रेगनेंट हो सकती हैं। वहीं कुछ महिलाओं को प्रेगनेंट होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होता है। कुछ महिलाएं कई साल तक बर्थ कंट्रोल करती हैं, क्योंकि वह गर्भवती होने के लिए सही समय का इंतजार करती है। जब उन्हें लगता है कि सही समय आ गया है तो वह गर्भवती होने के लिए उतावली हो जाती है।
आप बर्थ कंट्रोल को रोकने के तुरंत बाद से ही गर्भ धारण करने की कोशिश कर सकती हैं। हालांकि कुछ डाक्टर यह सलाह देते हैं कि प्रेगनेंसी को आसान बनाने के लिए तब तक इंतजार करना चाहिए जब तक कि आप एक सामान्य मासिक धर्म पूरा न कर लें। लेकिन हालिया शोध से यह बात साबित हुई है कि इस धारणा के पीछे पर्याप्त सबूत नहीं है।
5 उपाय जो आपको महीनेभर में प्रेगनेंट बनाए

बर्थ कंट्रोल के बाद कैसे हों प्रेगनेंट
कितना समय लगता है?
आमतौर पर अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया बर्थ कंट्रोल को रोकने के एक दो महीने बाद सामान्य रूप से शुरू हो जाती है। वैसे कुछ महिलओं में यह प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाती है, वहीं कुछ महिलाओं में थोड़ा समय लगता है। अंडोत्सर्ग का सामान्य अवस्था में लौटना इस बात पर निर्भर करता है कि बर्थ कंट्रोल से पहले अंडोत्सर्ग कितना नियमित था। अगर अंडोत्सर्ग बहुत ज्यादा नियमित था तो आप अनियमित अंडोत्सर्ग वाली महिलाओं की तुलना में जल्दी इस अवस्था में लौट आएंगी। गर्भ धारण करने में कुछ महीना लगता है, पर छह महीने तक गर्भवती न होना बिना कारण नहीं हो सकता। अगर आप बर्थ कंट्रोल को रोकने के छह महीने बाद तक भी गर्भवती न हों तो डाक्टर से परापर्श लें।
स्वास्थ से संबंधित बर्थ कंट्रोल निर्देश
कुछ महिलाएं गर्भ धारण को रोकने के बजाय स्वास्थ्य संबंधी हालात के उपचार के लिए बर्थ कंट्रोल लेती हैं। पर जब आप गर्भवती होने के लिए बर्थ कंट्रोल लेना बंद करें तो डाक्टर से स्वास्थ संबंधी हालात पर भी बात करना महत्वपूर्ण है।
मैं गर्भवती क्यों नहीं हो सकती?
हमारे शरीर में सैकड़ों प्रक्रियाएं चलती रहती हैं और मिलिसेकेंड के दौरान ही एग स्पर्म के साथ इंप्लांट होता है। हमारे शरीर के इस जटिल प्रकृति के कारण ही कई भ्रूण का फर्टिलाइज्ड एग के यूटरस में इंप्लांट होने से पहले ही स्वत: गर्भपात हो जाता है। इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि बर्थ कंट्रोल पिल महिलाओं को गर्भ धारण से रोकता है। अगर गर्भधारण में देरी हो रही है तो सामान्य देरी ही होगी।
सेक्स के बाद भी गर्भ धारण न हो, इसके लिए महिलाएं बड़ी संख्या में बर्थ कंट्रोल का सहारा लेती हैं। जब महिलाएं गर्भवती होने के लिए बर्थ कंट्रोल लेना बंद कर देती हैं तो वह सोचती हैं कि शरीर गर्भधारण के लिए तुरंत तैयार हो जाएगा और 40 हफ्ते बाद ही बच्चा पैदा हो जाएगा। पर सच्चाई यह है कि शरीर को थोड़ा समय लगता है और आप गर्भवती तभी हो सकती हैं जब शरीर गर्भ धारण के लिए तैयार होगा।



Click it and Unblock the Notifications
