Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
पुरूष प्रजनन क्षमता : मधुमेह ग्रसित पुरूषों के लिए सावधानियां
हर आदमी चाहता है कि उसे बाद कोई ऐसा हो, जो इस दुनिया में उसका नाम लें और उसका वंश चलाएं। कई लोग इसके लिए खुद का बच्चा होना जरूरी समझते है। लेकिन दुर्भाग्यवश कई पुरूषों में कमजोर प्रजनन क्षमता के चलते वह बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में असक्षम हो जाते है। कुछ पुरूषों में आनुवांशिक समस्या होती है, कुछ में मोटापा और कुछ लोगों में एल्कोहल के सेवन के कारण यह दिक्कत होती है। कई बार जीवनशैली में खराब बदलाव के कारण भी ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इन विटामिन से बढ़ती है पुरुषों की फर्टिलिटी
हाल ही में यह बात भी सामने आई है कि जिन पुरूषों को मधुमेह की समस्या होती है, वह भी प्रजनन अक्षमता के शिकार हो सकते है। इसके लिए जरूरी है कि कुछ सावधानियां बरती जाएं और ध्यान रखा जाएं। मधुमेह रोगियों के शरीर में हाई ब्लड़ सुगर के कारण प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है। इस आर्टिकल में बताया जा रहा है कि मधुमेह से ग्रसित पुरूषों को प्रजनन क्षमता को बनाएं रखने के लिए किन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है :

हेल्दी डाईट
अगर मधुमेह ग्रसित पुरूष अपनी डाईट पर ध्यान दें और स्वस्थ भोजन ग्रहण करें, तो इससे स्पर्म कांउट बढ़ते है और प्रजनन अक्षमता खत्म हो जाती है। हेल्दी डाईट प्लान करके भी प्रेग्नेंसी को प्लान किया जा सकता है।

उच्च तापमान से बचें
डायबटीज से ग्रसित पुरूषों को उच्च् तापमान से बचना चाहिये, इससे उनकी स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ता है। उच्च तापमान से वीर्य की मात्रा और माइटोकांड्रिया हानि पर भी प्रभाव पड़ता है। उच्च तापमान से बचना मुख्य सावधानी है, लगातार ज्यादा गर्मी या ज्यादा सर्दी में रहने पर प्रजनन में दिक्कत आ सकती है।

भावनात्मक सहयोग
डायबटीक पुरूषों में लिबिडो की कमी हो जाती है, ऐसे में उन्हे मिलने वाला भावनात्मक सहयोग उनके शरीर में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। इसके लिए पार्टनर या कांउसलर की मदद ली जा सकती है।

थकान दूर भगाना
डायबटीज से ग्रसित पुरूषों को अक्सर थकान हो जाती है, ऐसे में उनके लिए जरूरी है कि वह सबसे पहले थकान दूर भगाएं। इंटरकोर्स से पहले पुरूष का थकानरहित होना बेहद आवश्यक होता है, इससे वह स्त्री को गर्भवती करने में सक्षम हो सकते है।

हारमोन्स असंतुलित करना
पैक्रियाज से इंसुलिन नामक हारमोन्स निकलता है और डायबटीज होने पर शरीर में इंसुलिन की मात्रा असंतुलित हो जाती है और प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके लिए आवश्यक है डॉक्टरी परामर्श लिया जाएं और हारमोन्स को संतुलित किया जाएं।

एक्सरसाइज
अगर मधुमेह ग्रसित व्यक्ति पिता बनने की इच्छा रखता है तो उसे एक्सरसाइज करना अति आवश्यक होता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

मेडीकल सर्पोट
डायबटीज होने पर पुरूष को मेडीकल सर्पोट लेना चाहिये और अच्छी तरह ट्रीटमेंट करवाना चाहिये। हमेशा फॉलोअप चेकअप करवाते रहना चाहिये और मेडीसीन समय पर लेना चाहिये।

एंटी - ऑक्सीडेंट युक्त भोजन
डायबटीज से ग्रसित पुरूषों को एंटी - ऑक्सीडेंट भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिये ताकि उनके शरीर में एनर्जी आएं और प्रजनन क्षमता में इज़ाफा हो।

पार्टनर के साथ समझ
डायबटीज होने पर पुरूष को अन्य बातों के साथ-साथ पार्टनर के साथ अच्छी समझ का विकास करना चाहिये। इससे लवमेकिंग के दौरान होने वाली दिक्कतों पर खुलकर बात करना भी समस्या का समाधान कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications
