Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
गर्भनिरोधक गोली लेने के बाद भी क्यूं मिस हो गया पीरियड?
गर्भनिरोधक गोली के कई लाभ हैं। यह अवांछित गर्भधारण से बचाती है और आपके मासिक धर्म चक्र को नियमित भी करती है। अगर आप गोलियां ले रही हैं और फिर भी आपने अपने पीरियडस मिस कर दिये हैं, तो यह आपको डरा सकता है। इसका साफ मतलब होता है कि आप प्रेगनेंट हैं। हालांकि, पूरी तरह से यह भी संभव हो सकता है कि आप प्रेगनेंट ना भी हों। जी हां, इसलिये इतनी जल्दी मत घबराइये क्योंकि यह तनाव का भी असर हो सकता है।
अगर आप गर्भनिरोधक गोलियां काफी समय से ले रही हैं और फिर भी इस बार आपको पीरियड नहीं हुए तो इसके कई सारे कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि आपके पीरियड देर से आ रहे हों। आपको बैठ कर सोंचना होगा कि आपको ऐसा क्यूं हो रहा है। आज की बदलती हुई लाइफस्टाइल मासिक धर्म के रूप मे काफी सारे बदलाव कर रही है। गर्भनिरोधक गोलियों के बुरे प्रभाव
अगर आपको पेट में एंठन हो रही है और फिर भी ब्लीडिंग नहीं हो रही है, तो इसका मतलब है कि आप प्रेगनेंट नहीं है। आइये जानते हैं कि गर्भनिरोधक खाने के बावजूद भी क्यूं टल गया पीरियड।

पीरियड कब मिस हुआ
अगर आपको दो दिन लेट से पीरियड हुए तो इसका यह मतलब नहीं है कि आपने पीरियड मिस कर दिये। अगर आपको 6 हफ्तों तक पीरियड नहीं हुए तब आपने अपने पीरियड मिस किये हैं। इसलिये घबराएं नहीं क्योकि आपके पीरियड लेट भी हो सकते हैं।

तनाव
तनाव से शरीर पर बहुत फरक पड़ता है। क्रॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने के बाद अगर बहुत ज्यादा किसी बात को ले कर आप परेशान हैं तो आपके पीरियड टल सकते हैं।

आयरन की कमी हो जाना
हो सकता है कि आपके शरीर में खून की मात्रा पूरी ना हो इसलिये आपको पीरियड नहीं हो रहे हैं। भारत में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं।

लंबे समय तक पिल्स का सेवन
अगर आप लंबे समय से पिल्स का सेवन कर रही हैं, तो आपका शरीर हार्मोनली अनबैलेंस हो सकता है। आपको हर 6 महीने के बाद इस साइकिल को तोड़ देना चाहिये। अगर आप पिल्स को एक साल से लगातार ले रही हैं, तो इसके लिये आपको डॉक्टर से भी बात करनी चाहिये।

ब्रांड में चेंज करना
हो सकता है कि आपने पिल्स के ब्रांड में थोड़ा बदलाव कर दिया हो, जिसकी वजह से आपके पीरियड मिस हो गए हों।

यात्रा
हवाई या फिर किसी अन्य प्रकार की यात्रा आपके बायलॉजिकल क्लॉक को कंफ्यूज कर सकती है। इससे आप के पीरियड मिस हो सकते हैं।

मेनोपॉज
अगर आप 35 के पास पहुंचने वाली हैं, तो फिर आकपो थोड़ा सचेत हो जाना चाहिये। इन दिनों तो महिलाओ को बड़ी जल्दी मेनोपॉज शुरु हो जाते हैं।

अवधि की तारीख से छेड़छाड़
महिलाएं अक्सर गोलियां खा कर अपने तारीक की अव अवधि को बढ़ा या घटा लेती हैं। इसका कारण घर पर पड़ रही शादी या फिर यात्रा के लिये जाना हो सकता है। ऐसा करने से आपके पीरियड देर से हो सकतेह ैं।



Click it and Unblock the Notifications
