Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
गर्भपात करवाने से पहले पता कर लें ये चीजें
गर्भावस्था के लिए हर महिला तैयार नहीं होती है। कई बार परिस्थितियां भी अनुमति नहीं देती है कि महिला गर्भधारण करें, ऐसे में गर्भपात आसान और सरल रास्ता होता है। गर्भपात करवाने के कई कारण हो सकते है, लेकिन गर्भपात की प्रक्रिया काफी कठिन होती है ऐसे में इसे करवाने से महिला को कई चीजों की जानकारी रखना आवश्यक होता है। गर्भपात होने के बाद न खाएं ऐसे आहार
अगर गर्भपात सही तरीके से नहीं किया जाता है तो महिला की जान को खतरा भी हो सकता है, इसके लिए आवश्यक है कि सभी प्वाइंट्स को ध्यान में रखा जाएं और उसके बाद ही गर्भपात करवाने के बारे में निर्णय लिया जाएं।

गर्भपात करवाने से पहले जानने वाली आवश्यक बातें :
गर्भ का समय : गर्भपात करवाने से पहले यह जान लें कि महिला कितने महीने से गर्भवती है। एक निश्चित समय के बाद गर्भपात करवाना महिला के लिए बेहद घातक होता है और इससे उसकी जान को चातरा भी हो सकता है।
उम्र : महिलाएं मानती है कि गर्भपात के लिए उम्र मायने नहीं रखती है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि डॉक्टर गर्भपात के लिए सही उम्र का होना आवश्यक समझते है, पहली बार गर्भधारण करने पर गर्भपात करवाना भी सही नहीं समझा जाता है। कई बार ऐसा करने से महिला को भविष्य में गर्भधारण करने में दिक्कत आती है।
प्रमाणित डॉक्टर : अगर महिला गर्भपात करवाना ही चाहती है तो जरूरी है कि किसी अच्छे डॉक्टर से करवाया जाएं ताकि बॉडी में कोई भी प्रॉब्लम न हो और अगली बार वह आसानी से गर्भधारण कर सकें।
भावनात्मक रूप से दृढ़ : गर्भपात के बाद महिलाएं अक्सर भावनात्मक रूप से टूट जाती है और उन्हे अपने बच्चे को खो देने का ग़म होता है। ऐसे में अगर कोई भी महिला गर्भपात करवाने का निर्णय लेती है तो उसे ध्यान भावनात्मक रूप से दृढ़ होना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
