Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गर्भावस्था के दौरान खुद की देखभाल के लिए 10 टिप्स
बच्चों के प्यारे-प्यारे गुदगुदे गाल, उनकी बिना दांतों वाली खिलखिलाती हंसी और उनके नन्हे हाथ...आपको अनायास ही उन्हे चूम लेने पर मजबूर कर देते हैं; और अगर आपको जल्दी ही ऐसे ही बच्चे की मां बनने का सौभाग्य मिलने वाला है तो आपको जितनी अंदरूनी खुशी होगी, उतनी शायद ही किसी और को हो। हर औरत का सपना होता है कि वह मां बनें।
READ: जल्द गर्भवती बनने के लिये खाएं ये 21 आहार
लेकिन मां बनना आसान नहीं होता है, कोख में 9 महीने बच्चे को पालने में स्त्री को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान, पूरा परिवार और पति मिलकर महिला की देखरेख करते हैं लेकिन स्त्री को भी खुद से खुद की केयर करनी पड़ती है।
अपनी केयर करने के बारे में इस आर्टिकल में कुछ स्पेशल टिप्स बताएं जा रहे हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं:

1. त्वचा पर मुंहासे
गर्भावस्था के दौरान त्वचा पर दाने हो सकते हैं इसके लिए आपको अपनी डर्मेटोलॉजिस्ट से सम्पर्क करना चाहिए, कोई भी क्रीम का इस्तेमाल न करें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है। किसी भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसके टेस्ट कर लें।

2. त्वचा का रूखापन
गर्भावस्था के दौरान अक्सर त्वचा में रूखापन आ जाता है। इसलिए आपको कुछ-कुछ देर में मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना होगा। अच्छे ब्रांड का मॉश्चराइजर लगाएं।

3. चेहरा साफ रखें
चेहरे को साफ रखें। प्रॉपर धुलें और अच्छी सी क्रीम लगाएं। इससे स्कीन का ग्लो मेंटेन रहता है।

4. चिंता छोडे़
गर्भावस्था के दिनों में फालतू की बातों का तनाव न लें। इससे आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। मेडीटेशन करें और दिन में कुछ समय शांत होकर बैठे। इससे राहत मिलेगी।

5. नींद पूरी करें
कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लें। दिन के दौरान भी पावर नैप लें, इससे आपको राहत मिलेगी और अच्छा लगेगा।

6. दूध का प्रयोग
गर्भावस्था के दिनों में त्वचा को सही बनाएं रखना है तो गर्म दूध का सेवन कतई न करें। साथ ही ठंडे दूध को त्वचा पर लगाएं। हल्के गुनगुने दूध को ही उपयोग में लाएं।

7. मक्के के आटे से चेहरे की सफाई
मक्के का आटा लें और इसमें शहद मिला लें, इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा और डेड स्कीन निकल जाएगी।

8. आंखों की थकान मिटाइये
अगर आपको आंखों में तनाव लग रहा हों, तो खीरे के स्लाइस काटकर उन्हे आंखों पर रख लें। कुछ देर रखा रहने दें, इससे राहत मिलेगी।

9. बालों को कटवा लें
अगर आपको गर्भावस्था के दौरान बहुत ज्यादा बालों के झड़ने की समस्या से जूझना पड़ रहा हों, तो अपने बालों को छोटा करवा लें। इससे उनका झड़ना कम हो जाएगा।

10. लगाएं सनस्क्रीन
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना कतई न भूलें। इससे आपकी त्वचा की सुरक्षा, पराबैंगनी किरणों से होगी।

11. ना लगाएं साबुन
साबुन का इस्तेमाल करने से बचें। इससे त्वचा रूखी होती है और चकत्ते पड़ जाते हैं। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
