Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
10 चीजें जो महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियों के बारे में जाननी चाहिए
आजकल अधिकतर महिलाएं प्रेग्नेंसी रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन ये ध्यान देने वाली बात है कि अधिकतर गर्भनिरोधक गोलियां गर्भाशय के साथ ही पूरे शरीर के लिए नुकसानकारी हैं।
ओरल कोंट्रासेप्टिव के साथ ही गर्भनिरोधक गोलियां गर्भ निरोधक के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती हैं, लेकिन जो महिलाएं किसी बीमारी से ग्रसित हैं उनके लिए ये गोलियां खास तौर पर हानिकारक हैं।
क्या आप जानते हैं गर्भनिरोधक के इन 8 तरीको के बारे में
इन गोलियों में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोन होते हैं जो कि शरीर के प्राकृतिक हार्मोन की तरह काम करते हैं। ये अंडाशय को अंडा पैदा करने से रोकती हैं। यदि सही तरह डॉक्टर से सलाह करके ये गोलियां ली जाएँ तो ये गर्भ निरोध करने का सबसे अच्छा उपाय है क्यों कि इसमें प्रेग्नेंट होने का खतरा सिर्फ 1 प्रतिशत ही होता है। लेकिन इनसे कई और समस्याएँ पैदा होती हैं।
बर्थ कंट्रोल पिल लेने के साइड इफेक्ट
हम आपको कुछ ऐसी ही समस्याएँ बता रहे हैं जिनसे आप इस निष्कर्ष पर पहुंचेगी कि इनका इस्तेमाल करें या नहीं

सलाह जरूरी
ये एक तरह से दवाइयाँ हैं और कोई भी दवाई लेने से पहले जरूरी है कि आप पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।

कहीं आपके कोई बीमारी तो नहीं
यदि आपकी उम्र 35 साल से अधिक है और आप डाइबिटीज़ या मोटापे से ग्रसित हैं तो बेहतर होगा ये दवाइयाँ लेने से पहले आप डॉक्टर से सलाह कर लें।

गोलियां या अन्य कोई सुरक्षा
महिलाओं को यह जानना जरूरी है कि ये सिर्फ प्रेग्नेंसी रोकने के लिए है। यौन संचारित बीमारियों के प्रसार को रोकने में ये कारगर नहीं है।

माइग्रेन
जिन महिलाओं को माइग्रेन या तेज सिरदर्द की शिकायत रहती है उन्हें ये गर्भनिरोधक गोलियां नहीं लेनी चाहिए। यदि जरूरत है तो पहले किसी अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श कर लेना चाहिए।

क्या आप अभी माँ बनी हैं
यदि आपने अभी 6 महीने के दौरान बच्चे को जन्म दिया है और बच्चा स्तनपान कर रहा है तो आपको इनके सेवन से बचना चाहिए। क्यों कि ये बच्चे की सेहत के लिए भी नुकसानकारी हैं।

ज्यादा खून आना
खास तौर पर पहली बार इन गोलियों का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान ज्यादा रक्त आता है। इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है, यह एक सामान्य बात है।

मोटापा
यह सबसे महत्वपूर्ण बात है कि ये गोलियां आपको मोटा नहीं करती। हालांकि इन गोलियों के साइड-इफ़ेक्ट्स हैं, लेकिन मोटापा इनका साइड-इफ़ेक्ट नहीं है।

बच्चे में डिफेक्ट
बहुत से लोग मानते हैं कि इन गोलियों से बच्चे में डिफ़ेक्ट होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। इन गोलियों से बच्चे के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव नहीं पड़ता है।

स्तन कैंसर
कई महिलाएं मानती हैं कि स्तन कैंसर का कारण ये गोलियां हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि इन गोलियों का कैंसर से कोई लेना-देना नहीं है।

खून का थक्का
यदि आपके परिवार में किसी को भी खून का थक्का बनने से संबन्धित समस्या है तो आप इस तरह की गोलियों का इस्तेमाल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
