Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
प्रेग्नेंसी को सेलिब्रेट करने की 6 मज़ेदार पारिवारिक परम्पराएं
हर औरत के लिए मां बनना, सपना सच होने के बराबर होता है। यह ऐसा समय होता है जब एक लड़की औरत बन जाती है। यह वक्त जश्न मनाने का होता हे, न सिर्फ महिला इसकी खुशियां मनाती है बल्कि पूरा परिवार अपने प्रमोशन के लिए खुश होता है। ऐसे अवसर पर कई तरह की प्रथाएं और परम्पराएं मानी व मनाई जाती है, ताकि माहौल का जश्न से परिपूर्ण बनाया जा सकें।
इससे परिवार का आपसी प्यार भी दिखाई देता है। आइए देखते हैं कि पूरी दुनिया में प्रेग्नेंसी को सेलिब्रेट करने की 6 मज़ेदार पारिवारिक परम्पराएं कौन-कौन सी हैं:

भारत: भारत में हर औरत के लिए गर्भवती होना एक बड़ी बात है। उसका जीवन तब तक अधूरा माना जाता है जबतक वह मां नहीं बन जाती है। इसलिए जब कोई महिला गर्भवती होती है तो कई तरह के उत्सव मनाएं जाते हैं। उत्तर भारत में इस जश्न को गोद भराई के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में इसे दोहालजीवन कहा जाता है। पश्चिम बंगाल में इस उत्सव के लिए शाद्ध शब्द का इस्तेमाल किया जाता है जिसका अर्थ होता है इच्छा या मनोकामना। इन सभी रस्मों में मां और बच्चे के स्वस्थ रहने की कामना की जाती है।
वहीं, दक्षिण भारत में इस जश्न को सीमांथम, पुलीकुडी या वालाईकापू के नाम से जाना जाता है। इन्हे गर्भावस्था के हर महीने में मनाया जाता है।
चीन: चीन में गर्भवती महिला को अपने परिवारीजनों के साथ अपने चीनी भगवान बोधिसत्वा ग्वान यिन (दया के ईश्वर) और जिन हुआ फु रेन (लेडी गोल्डन फ्लॉवर) की पूजा करनी होती है। इसमें वह अपनी और बच्चे की रक्षा की कामना करती है।
ब्राजील: वैसे भी ब्राजील पार्टियों के लिए जाना जाता है, ऐसे में इस बड़े मौक पर पार्टी न हों तो काम कैसे चलेगा। गर्भावस्था के दौरान ब्राजील में चा डे बेबी नाम की पार्टी रख जाती है जिसका मतलब होता है बेबी टी। इसमें सारी औरतें मिलकर गर्भवती महिला को खुश करती हैं और उसे उपहार देती हैं। इस जश्न में पुरूषों का शरीक होना मना है।
ईरान: गर्भवती महिला के लिए ईरान में सिसमोनी पार्टी मनाई जाती है। इस पार्टी का आयोजन 5 वें या 6 वें महीने में किया जाता है। परिवार और कुछ नजदीकी दोस्त मिलकर इस पार्टी में हल्लागुल्ला करते हैं और एक अच्छा सा माहौल बना देते हैं।
दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं को गर्भावस्था में स्टॉर्क पार्टी का आनंद उठाने को मिलता है। गर्भवती होने के 6 महीने पूरे होने की खुशी में इस पार्टी को धूम-धड़ाके से मनाते हैं।
यूरोप और अमेरिका: इन देशों में बेबी शॉवर नाम से एक परम्परा निभाई जाती है, जिसमें कुछ नजदीकी लोग मिलकर मां के साथ मिलकर अच्छा समय बिताते हैं और आने वाले बच्चे के लिए अच्छी-अच्छी प्रार्थनाएं करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
