Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
पुरुष भी ले सकेंगे गर्भ निरोधक गोलियां
(आईएएनएस)| अनचाहे गर्भ से बचने के लिए अब तक पुरुषों के लिए कंडोम और महिलाओं के लिए गर्भ निरोधक गोलियां सर्वाधिक प्रचलन में हैं, लेकिन कंडोम का इस्तेमाल न करने की इच्छा रखने वाले पुरुषों के लिए भी अब महिलाओं की ही तर्ज पर गर्भ निरोधक गोलियां उपलब्ध होंगी। अनचाहे गर्भ से बचने के लिए पुरुषों के इस्तेमाल योग्य कम से कम दो परियोजनाओं पर वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।

इनमें से एक एच2-गैमेनडैजोल है जो शुक्राणु को पूर्ण रूप से विकसित नहीं होने देगा। सामान्य रूप से अपरिपक्व शुक्राणु टेस्टिस में प्रवेश करने के बाद पूरा रूप लेते हैं, लेकिन एच2-गैमेनडैजोल उन्हें विकसित होने से रोक देगा।
गर्भनिरोधक गोली लेने के बाद भी क्यूं मिस हो गया पीरियड?
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास मेडिकल सेंटर में प्रजनन जीव वैज्ञानिक जोसफ ताश ने कहा, "यदि कोई शुक्राणु नहीं हो तो अंडाणु उर्वर नहीं हो सकता।" ताश इस पर 2001 से काम में जुटे हैं।
दूसरा संभावित कंपाउंड जेक्यू1 है जो शरीर को शुक्राणु निर्मित करने की दशा में जाने से रोक देगा। अनुसंधानकर्ताओं को हालांकि अभी इस जेक्यू1 मॉलिक्यूल की उस विशिष्ट किस्म का पता लगाना होगा जो टेस्टिकल प्रोटीन पर बिना किसी दुष्परिणाम के काम करेगा।
इन्हें बाजार में उपलब्ध होने में हालांकि अभी कई वर्ष लग सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



Click it and Unblock the Notifications