Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
आखिर क्यूं करवाएं जाते हैं गर्भपात
काफी महिलाओं को अपने जीवन में गर्भपात करवाना पड़ जाता है। कई देशों में इसे कानूनी मान्यता प्राप्त है और कई देशों में इसे अवैध भी माना जाता है। लेकिन महिला के सामने कई बार ऐसी स्थिति सामने आ जाती है कि गर्भपात के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है। गर्भपात, एक बहुत संवेदनशील मुद्दा है।
READ: कैसे होता है प्राकृतिक गर्भपात?
कई बार महिलाएं ही गर्भपात कराना चाहती हैं क्योंकि वो ऐसी स्थिति में फंस जाती है कि उन्हे इसका सहारा लेना ही पड़ता है। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से गर्भपात करवाना पड़ता है और इनमें से कई कारणों को भारत में कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त है, ये कारण निम्न प्रकार हैं:
READ: गर्भपात के साइड इफेक्ट

1. किशोरावस्था में गर्भवती होना: कई लड़कियां किशोरावस्था में ही चूक के कारण गर्भवती हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में उनका गर्भपात करवाना आवश्यक हो जाता है।

2. जीवन पर प्रभाव: अगर महिला के पेट में पलने वाले बच्चे की वजह से महिला के जीवन को खतरा पहुंचता है तो गर्भपात करवाना आवश्यक हो जाता है और इसे भारत में कानूनी मान्यता दी गई है।

3. वित्तीय दबाव के कारण: अगर किसी परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वे, बच्चे का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं है तो ऐसी स्थिति में महिलाएं, मजबूरी में गर्भपात करवा लेती हैं।

4. अनियोजित गर्भधारण: कई बार बिना योजनाबद्ध हुए ही गर्भ धारण हो जाता है, ऐसे में दम्पत्ति मानसिक रूप से तैयार नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में गर्भपात करवाया जा सकता है।

5. रेप मुद्दे: कई लड़कियां या महिलाएं, रेप का शिकार हो जाती हैं। अगर रेप के बाद वह गर्भवती हो जाती हैं तो उन्हे गर्भपात करवाने की पूरी आजादी कानून देता है।



Click it and Unblock the Notifications