Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सहवास की 3 मुद्रायें जो आपको गर्भवती बनाने में सहायक हैं
क्या आप हाल ही में अपना परिवार बढ़ाना चाहती हैं? अगर हाँ, तो कुछ ऐसी सहवास की मुद्रायें हैं जो आपको बिना किसी परेशानी के गर्भवती कर सकती हैं!

क्या आप हाल ही में अपना परिवार बढ़ाना चाहती हैं? अगर हाँ, तो कुछ ऐसी सहवास की मुद्रायें हैं जो आपको बिना किसी परेशानी के गर्भवती कर सकती हैं! परिवार बढ़ाने के इच्छुक युगल जोड़ों में गर्भवती होने तथा माता-पिता बनने की प्राकृतिक तीव्र चाहत होती है।
लेकिन अक्सर काम के बोझ तथा व्यस्त जीवन शैली के कारण, युगल जोड़ों में रतिक्रिया में संलिप्त होने में कठिनाई होती है जिससे स्वस्थ गर्भावस्था का मार्ग प्रशस्त होता है।
कई शोध अध्ययनों के अनुसार, सहवास न करने से गर्भावस्था में देरी हो सकती है। इसके साथ ही, महिला के लिये यह भी आवश्यक हो जाता है कि उसे महीने के अपने प्रजनन काल का ज्ञान हो जिससे कि वह अपने साथी के साथ उन दिनों में सहवास कर अपने गर्भवती होने की सम्भावना को प्रबल कर सके।
आपका सहवास बहुत ही रोमांचक हो सकता है यदि आप प्रायोगिक तौर पर अपने साथी के साथ विभिन्न मुद्राओं को आजमायें। ऐसी कुछ मुद्रायें हैं जो आपके गर्भवती होने की सम्भावनायें बढ़ा देती हैं और इन्हें जानने के लिये पढ़ना जारी रखें!

1-स्पूनिंग
आप में कई, शायद "स्पूनिंग " शब्द से वाकिफ हों, जिसके अन्तर्गत पुरूष स्त्री के पीछे, आपस में शरीर छूने के साथ एक ही दिशा में मुख करके लेटता है।
इस प्रकार, सहवास की मुद्रा "स्पूनिंग " एक प्यार भरी क्रिया है जिसमें पुरुष इस मुद्रा में लेटे हुये अपना लिंग महिला की योनि में प्रवेश कराता है। इस मुद्रा से शुक्राणु योनि के अन्दर गहराई तक पहुँचते हैं जिससे कि शुक्राणुओं के बाहर गिरने की सम्भावना कम हो जाती है और गर्भवती होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

2-रियर एन्ट्री
आमतौर पर "डॉगी स्टाइल" मुद्रा के रूप मे भी जानी जाती है, रियर एन्ट्री भी एक ऐसी मुद्रा है जिससे कि महिला में गर्भधारण की सम्भावनायें बढ़ जाती है।
रियर एन्ट्री मुद्रा में, महिला मुख नीचे की ओर कर के हाथ पैर पर घुटने के बल झुक जाती है, जबकि पुरुष भी घुटने पर उसके पीछे हो जाता है और फिर अपना लिंग महिला की योनि में पीछे से प्रवेश कराता है। इस मुद्रा से योनि के अन्दर गहराई तक पहुँच बनती है और महिला का सर्विक्स ज्यादा खुल जाता है जिससे कि शुक्राणु डिम्ब तक जल्दी पहुँच पाते हैं।

3-ग्लोइंग ट्राएंगल
ग्लोइंग ट्राएंगल एक और सहवास की मुद्रा है जिससे कि गहराई तक पहुँच बनती है, इसप्रकार शुक्राणु डिम्ब तक सुरक्षित पहुँच जाते हैं।
यह मुद्रा सामान्य मिशनरी मुद्रा के समान ही है जिसमें पुरूष महिला के ऊपर होता है, हलाँकि पुरूष हाथ और घुटनों के बल होता है, जिसमें उसके पैर बाहर निकले होते हैं और महिला अपनी कमर को तकिये की मदद से ऊपर रखती है जिससे कि गहराई तक प्रवेश किया जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
