Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हर प्रेगनेंट महिला चाहती है कि उसके पति को पता हों ये 6 बातें
महिलाएं चाहती हैं कि उनके साथी उन्हें सहयोग करें विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान। अत: जब आप स्वयं को एक अच्छा और समझदार जीवनसाथी साबित करने के लिए तब इन सब बातों को याद रखें।
गर्भावस्था का समय किसी भी महिला के जीवन काल का सबसे सुंदर समय होता है। इस अवधि का प्रत्येक क्षण उनके लिए कीमती होता है। गर्भवती महिलाओं को कई भावनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, विशेष रूप से हार्मोन्स में परिवर्तन होने के कारण। इसके कारण मूड स्विंग्स (अचानक मूड का बदलना) होते हैं। इस दौरान यह बहुत आम बात है कि महिला अपने जीवनसाथी से सहयोग की उम्मीद करती है। इसके अलावा कभी कभी वे चाहती हैं कि उनके जीवनसाथी उनके लिए कुछ विशेष चीज़ें करें।
सामान्यत: पहला और अंतिम ट्राईमिस्टर (तीन महीने की अवधि) निकालना बहुत मुश्किल होता है। गर्भवती महिला तथा उसके जीवनसाथी दोनों को छोटी छोटी बातों के बारे में पता होना चाहिए ताकि बड़े झगड़ों से बचा जा सके। कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में गर्भवती महिला चाहती है कि उनके साथी इन्हें जानें। जब कोई स्त्री पहली बार गर्भवती होती है तो डर अधिक होता है क्योंकि उसे कई बातों के बारे में पता नहीं होता। यह वह समय होता है जब आप देखेंगे कि गर्भवती मां अपने बच्चे, अपने स्वास्थ्य और अपने संबंधों के बारे में चिंता करती है। केवल उसका साथी ही उसे धैर्य के साथ संभाल सकता है। यहाँ उन बातों की सूची दी गयी है जिनके बारे में गर्भवती महिला चाहती है कि उसका साथी इन्हें जानें।

1. "मेरी खाने की आदतें बदल गयी हैं"
तीनों ट्राईमिस्टर के दौरान खाना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिलाएं या तो खाती नहीं है या खुद को खाने से रोकती हैं क्योंकि वे डरती हैं कि कहीं उनका वज़न न बढ़ जाए या उल्टी न हो जाए। अत: गर्भवती महिला चाहती है कि उसका साथी जाने कि उन्हें लगातार खाने की आवश्यकता है। जब महिला कहती है कि वह भूखी है तो वह भूखी है। उन्हें थोडा सा कुछ खाने के लिए दें।

2. "मेरा मूड बदलता रहता है.."
गर्भवती महिलाओं के मूड में होने वाला परिवर्तन उनके साथी को पागल कर देता है। परन्तु ध्यान रहे कि आपको पूरी गर्भावस्था के दौरान इस बात को स्वीकार करना होगा। वे चाहती हैं कि आप धैर्य के साथ इस स्थिति को संभालें। जब वे हार्मोनल चेंज की बात सुनती है तो उन्हें तनाव हो सकता है।

3. "मैं मोटी हो रही हूँ"
सभी महिलायें चाहे वे किसी भी उम्र की हों उन्हें यह सुनना अच्छा लगता है कि वे दुबली हैं और सुंदर दिखती हैं। जीवन के दूसरे चरणों के विपरीत गर्भावस्था में महिलाओं का वज़न बढ़ता है और वे अलग दिखने लगती हैं। उनकी तारीफ़ करें और उनका सहयोग करें। उनसे कहें कि वे जैसी हैं आप उनसे प्यार करते हैं। यह एक बात है जो गर्भवती महिला चाहती है कि उनके साथी जानें।

4. "मुझे प्यार करे"
प्रतेक गर्भवती महिला चाहती है कि उसे प्यार मिले और उसकी देखभाल की जाए। उसे प्यार करें, धीरी धीरे मसाज करें ताकि उसे अच्छा महसूस हो। उसे प्यार करने से आपका उनके साथ संबंध मज़बूत होगा और इससे आपका संबंध मज़बूत होगा।

5. "मेरे लिए खाना बनाये"
गर्भवती महिलाओं को जब किसी खाद्य पदार्थ की सुगंध आती है तो उनका जी मिचलाने लगता है और उल्टी आती है। वह चाहती है कि उसके लिए कोई खाना बनाये विशेष रूप से उसका जीवनसाथी। इससे भी उसे यह समझाने में मदद मिलेगी आप उससे कितना प्यार करते हैं।

6. "हां, मुझे भी चिंता है"
अधिकाँश महिलाएं गर्भावस्था के दौरान सेक्स से डरती हैं। पहले ट्राईमिस्टर में सेक्स करना घातक हो सकता है परन्तु दूसरा टर्म उचित होता है। यदि वह तैयार नहीं है तो ज़बरदस्ती न करें। यदि वह कोई बहाने बनाती है तो समझ लीजिये कि उसे कोई रूचि नहीं है और आपको इसका आदर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
