Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
OMG: ये हैं गर्भपात से जुड़ी कुछ डरावनी बातें
ज़िन्दगी में अगर कोई औरत किसी चीज़ से सबसे ज्यादा डरती है तो वह गर्भावस्था, और गर्भधारण करने के बाद गर्भपात से डरती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन दिनों गर्भपात बेहद आम हो गया है, इसलिए महिलाओं को गर्भपात के बारे में हर जानकारी होनी चाहिए।
READ: प्रेगनेंट होने से पहले महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल
आज कल की जीवन शैली और वंशानुगत मुद्दों की वजह से महिलाओं में बहुत सारी समस्याएं देखने को मिलती है। अगर महिलाएं एक स्वस्थ जीवनशैली बिताएं और अपने खान-पान पर ध्यान दें, तो गर्भपात होने की संभावना कम हो जाती है।
हालांकि, गर्भपात के पीछे कई सारी अफवाहें होती हैं जिनसे महिलाएं डर जाती हैं। कई महिलाएं इन पर अँधा विश्वास करती हैं और सच मान लेती हैं। अगर आप पहली बार माँ बनाने जा रही हैं तो गर्भपात से जुड़ी कुछ बातों को जान लें।
इससे आपको पता चल जाएगा कि गर्भपात क्या होता है, और अगर आपको ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दे रहें हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें।

यह सिर्फ एक बार नहीं होता है
आंकड़ों के अनुसार हर औरत को 2 से 3 गर्भपात होते हैं। जिसे रेकर्रेंट मिस्कैरिज कहते हैं।

यह केवल शुरुवाती दिनों में होता है
गर्भपात का मतलब है कि गर्भावस्था के 20 सप्ताह से पहले गर्भपात हो जाना, यहां तक कि जितने भी गर्भपात होते हैं, वे 12 हफ़्तों से पहले होते हैं। वही दूसरी ओर अगर गर्भपात 20 हफ़्तों के बाद होता है तो उसमें मरा हुआ बच्चा पैदा होता है।

बिना जानकारी के गर्भपात
क्या आपको पता है कि कई बार महिलाओं को पता भी नहीं चलता है कि उनका गर्भपात हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भधारण के 10 दिनों के अंदर गर्भपात हो जाता है और उन्हें पता भी नहीं चलता है। इसलिए महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुवाती दिनों में अपना ध्यान रखना चाहिए।

हर बार औरत की गलती नहीं होती है
गर्भपात को रोकने के लिए कोई रास्ता नहीं होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि इसमें औरत की गलती है। यह एम्ब्रीओ की जेनेटिक असामान्यताओं की वजह से भी हो सकता है।

जिन महिलाओं की उम्र ज्यादा हो
जिन महिलाओं की 30 से ज्यादा उम्र हो चुकी है उन्हें गर्भ धारण के समय ज्यादा सावधान रहना चाहिए। इसका मुख्या कारण है कि जैसे महिलाओं की उम्र होती है वैसे ही अण्डों की भी जिससे जेनेटिक असामान्यताएं बढ़ जाती हैं।

मोटापा
अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो उसे कम करने की कोशिश करें। क्योंकि मोटापा महिलाओं में कई सारी बिमारियों को जन्म देता है जिससे गर्भधारण में परेशानी आती है।

बुरी आदतें
किसी भी तरह की बुरी आदत अगर है तो उसे तुरंत छोड़ दें। इससे आपके गर्भधारण में परेशानी आ सकती है। बुरी आदतें जैसे धूम्रपान, जंक फ़ूड और शराब पीना गर्भपात के कारण मुख्य कारण हो सकते हैं।

सेक्स
अक्सर दादी माँ की कहानियों में कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान संभोग करने से गर्भपात हो सकता है। लेकिन इसमें कोई सचाई नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications