Latest Updates
-
मुकेश अंबानी के एंटीलिया से कम सुंदर नहीं है अनिल अंबानी का 'एबोड', देखें इस 17 मंजिला महल की इनसाइड तस्वीरें -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पनीर, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान; आप भी रहें सावधान! -
High Protein Lunch Paneer Bhurji Recipe: झटपट और स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाने का आसान तरीका -
क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच -
जब बाबा को ट्रेन से उतारा तो वहीं रुक गई रेल! नीम करोली बाबा के चमत्कार की कहानी, जिसने अंग्रेजों को झुकाया -
शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, संकटों से बचने के लिए आजमाएं ये 5 जादुई टोटके -
Alwar Style Dessert Milk Cake Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसा दानेदार और स्वादिष्ट मिल्क केक -
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान -
Overnight Cook Method Kali Dal Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा मखमली स्वाद -
क्या शादीशुदा थे नीम करोली बाबा? जानें महाराज जी के परिवार में कौन-कौन है और कैसे छोड़ दिया था घर
जानें, गर्भवती होने के लक्षण
गर्भावस्था के लक्षण विभिन्न महिलाओं में भिन्न भिन्न हो सकते हैं तथा सभी महिलाओं में गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षण नहीं दिखाई देते। ये सभी लक्षण अविश्वसनीय रूप से सामान्य हैं तथा लगभग सभी गर्भवती महिलाओं में इन में से एक या अधिक लक्षण दिखाई देते हैं।
ध्यान दें कि हालाँकि ये सभी गर्भावस्था के सामान्य लक्षण हैं तथापि ये शरीर में अन्य किसी परिवर्तन या बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। तो आइए कुछ लक्षणों के बारे में जानें जो आपको यह बताते हैं कि आप गर्भवती हैं।

स्तनों में सूजन: यदि आपको गर्भवती होने के लक्षण दिखाई दें तो आप जितनी जल्दी हो सके विशेषज्ञ को दिखाएँ। स्तनों में सूजन और दर्द गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षणों में से एक है।

बेचैनी या घबराहट: जैसी असुविधा आप मासिक धर्म शुरू होने के पहले अपने स्तनों में महसूस करती हैं उसी प्रकार की असुविधा आप गर्भवती होने पर महसूस करती हैं परन्तु यह असुविधा थोड़ी अधिक होती है। पहले तीन महीने में दर्द धीरे धीरे कम होता जाता है क्योंकि आपका शरीर हार्मोन्स के नए स्तर के साथ सामंजस्य स्थापित कर लेता है।

थकान: थकान भी गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षणों में से एक है। हालाँकि भूख लगना या विशेष प्रकार के खाद्य पदार्थ खाने की इच्छा गर्भावस्था का प्रारंभिक लक्षण है, अत: कभी कभी आपको उन खाद्य पदार्थों से भी घृणा हो जाती है जिन्हें कभी आप बहुत अधिक पसंद करते थे।

मासिक धर्म न आना या कम आना: गर्भावस्था के समय यह समस्या आ जा सकती सकती है। मासिक धर्म न आना, देरी से आना या बहुत कम आना गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षणों में से एक है, विशेष रूप से तब जब आपका मासिक धर्म नियमित हो।
अप्रिय गंध: गंध आने का लक्षण गर्भावस्था के पहले महीने का लक्षण हो सकता है। नवविवाहित महिलायें जो गर्भधारण करती हैं उनके लिए गर्भावस्था के प्रारंभ में अच्छी गंध के प्रति प्रतिक्रियात्मक होना कोई असामान्य बात नहीं है।

लगातार पेशाब आना: लगातार पेशाब आना गर्भावस्था का एक अन्य लक्षण है। गर्भावस्था के पहले महीने के दौरान हो सकता है कि आपको इसके अलावा अन्य कोई लक्षण न दिखाई दे। यह आवश्यक नहीं कि सभी गर्भवती महिलाओं में गर्भधारण के बाद इस तरह का लक्षण दिखाई दे हालाँकि कुछ महिलाओं में यह लक्षण काफी जल्दी नज़र आने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications