Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये क्या होती है एग फ्रीज़िंग?
परिवार को प्राथमिकता देने वाली महिलाएं आज कैरियर को पहले स्थान पर रख रही हैं। फर्टिलिटी में आ रही नई तकनीके उसके इन प्रयासों को सफल बना रही हैं।
एग फ्रीज़िंग महिलाओं की फर्टिलटी को बनाए रखने का एक तरीका है। कुछ स्वास्थ्य संबंधित मामलों में महिलाएं एग फ्रीज़िंग की मदद ले सकती हैं। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की प्रजनन शक्ति घटती जाती है।
ऐसी स्थिति में एग फ्रीज़िंग उनके लिए एक विकल्प के रूप में सामने आ सकता है। एग फ्रीज़िंग में महिलाओं के स्वस्थ और जवा अंड़ों को संरक्षित किया जाता है। ऐसा करके इनकी जैविक गति को रोक दिया जाता है तथा बाद में इनका इस्तेमाल प्रजनन के लिए किया जाता है।

कुछ साल पहले यह तकनीक इतनी सफल नहीं थी। लेकिन पिछले पांच सालों में तकनीक में हुए सकारात्मक बदलावों ने इसे काफी बेहतर बना दिया है जिस वजह से आज यह फर्टिलटी संरक्षण के एक सफल तरीके के रूप में ऊबरा है। इस प्रक्रिया में, अंडाशय को स्टिमुलेट किया जाता है और प्राप्त हुए अंडों को प्रयोगशाला में ले जाकर सबज़ीरों डिग्री तापमान में रखा जाता है।
फिर जब महिला गर्भ धारण करने का निर्णय लेती है उसके अंडों को निकाल कर गर्म करके शुक्राणु के साथ निषेचित किया जाता है। इस प्रक्रिया के फायदे और नुकसान दोनों हैं। लेकिन हम इस लेख में केवल प्रजननक्षमता संरक्षण पर ही बात करने वाले हैं।

एकाधिक अंडे: इस प्रक्रिया में सबसे पहले महिला की जांच की जाती है और हार्मोन द्वारा उसके अंडाशय को स्टिमुलेट किया जाता है। इससे उत्पन्न होने वाले एकाधिक अंडों को लेब में स्टोर किया जाता है। ऐसा करने से समय समय पर आपको अपने अंडों की उत्पादकता की ख़बर मिलती रहती है। डॉक्टर आपकी उत्पादकता का निरीक्षण करते हैं और आपको इस प्रक्रिया की सफलता से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

स्टिमुलेशन के लिए इंजेक्शन देना: एकाधिक अंडों को उत्पन्न करने के लिए आपके अंडाशय को हार्मोन द्वारा स्टिमुलेट किया जाता है। इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है यह एक दर्दरहित प्रक्रिया है, और ड़ॉक्टर तथा नर्स इस प्रक्रिया से जुडी विस्तृत जानकारी आपको बता देंगे।
अंडों की जांच: कुल्लिंग के लिए ड़ॉक्टर एकाधिक अंडों को स्टोर करते हैं और इनमें से कुछ अंडे सकारात्मक परिणाम नहीं दे पाते। लेकिन अब तकनीक में हुई प्रगति के कारण, डॉक्टर अंडों की उत्पादकता की जांच कर पाते हैं।

इस प्रक्रिया में समय लगता है: एग फ्रीज़िंग फर्टिलिटी को संरक्षित करने का एक तरीका है, परंतु यह तरीका काफी लंबा है। कई परीक्षण और विश्लेषण के बाद ही डॉक्टर इस प्रक्रिया को शुरू करते हैं। पहले महीने में रक्त परीक्षण और अल्ट्रासाउंड स्कैन की मदद से आपके अंडों की क्षमता जाँची जाती है।
यदि आपके अंडों की सेहत फ्रीज़िंग के लिए अच्छी है, तो प्रक्रिया को आगे बढाया जाता है। दूसरे महीने में आपके अंडों के विकास पर नज़र रखी जाती है। इस दौरान आपको कुछ दवाओं का भी सेवन करना पडता है और बाद में आपका रक्त परीक्षण और स्कैनिंग होती है। यदि महिला का स्त्रीबीजजनन सही रहा, तो फिर से 15 अंड़ों को फ्रीजी किया जाता है।

एग फ्रीजिंग के लिए सही उम्र: एग फ्रीजिंग में महिला के अंडाशय से युवा और उत्पादक अंडों को फ्रीज किया जाता है। 20 से 30 साल की उम्र की बाच की महिलाएं अपने अंडों को फ्रीज करा सकती हैं। ऐसा देखा गया है कि 35 तक पहुंचते पहुंचते महिलाओं की प्रजनन क्षमता घट जाती है। 30 से पहले और 20 के बाद के एग्स काफी स्वस्थ व उच्च प्रजनन क्षमता के होते हैं।

महंगा: हां, ये तकनीक काफी महंगी है। परंतु अन्य प्रजनन उपचारों के मुकाबले ये काफी किफायती है। यदि इसकी शुरूआत सफलतापूर्वक हो जाती है तो इसके परिणाम अच्छे ही आएंगे।

जोखिम: हर वैज्ञानिक विधि में जोखिम होते हैं और इसका पता प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर चलता है। हालांकि इसे एक सुरक्षित तरीका माना जा सकता है परंतु इसकी गारंटी नहीं ली जा सकती।
अतः, इन सभी खामियों और खूबियों के साथ एग फ्रीजिंग युवा महिलाओं के बीच प्रजनन क्षमता को संरक्षित करने का एक लोकप्रिया तरीका बन गया है।



Click it and Unblock the Notifications
