Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्या स्तनपान करवाने वाली माताएं हेयर डाई कर सकती हैं?
नौ महीने के बड़े पेट, हेयर लॉस और स्किन पिगमेंटेशन से सामान्य लाइफ में वापस आने के लिए मेकओवर करना सबसे अच्छा होता है। इसके लिए हेयर मेकओवर सबसे अच्छा होता है। परन्तु क्या स्तनपान करवाने वाली महिलायें
एक बार जब आप मातृत्व के ढीले कपड़ों से मुक्त हो जाती हैं तो आप नॉर्मल साइज़ के और फैशनेबल कपडे पहन सकती हैं। परन्तु जब भी बालों और त्वचा से संबंधित कोई बात आती है तो आप दुबारा सोचती हैं क्योंकि आप अपने बच्चे को स्तनपान करवाती हैं।
Max Fashion & Lifestyle! Get 50% Off on Fashion, Health & Beauty Products
केमिकल्स मिली हुई किसी भी चीज़ का उपयोग करने से आप डरती हैं। नौ महीने के बड़े पेट, हेयर लॉस और स्किन पिगमेंटेशन से सामान्य लाइफ में वापस आने के लिए मेकओवर करना सबसे अच्छा होता है।
इसके लिए हेयर मेकओवर सबसे अच्छा होता है। परन्तु क्या स्तनपान करवाने वाली महिलायें बालों को पर्म करवा सकती हैं?
आइये इस लेख को पढ़ें और इसे संभव करने के तरीके ढूंढें। तो बालों को हेयर डाई और पर्म न करने के निर्णय से पहले उन विकल्पों के बारे में जानें जो आपके बच्चे के लिए सुरक्षित हैं।
अधिकाँश स्थायी और अस्थायी हेयर कलर्स में विषारी पदार्थ नहीं होते जिनसे कोई नुकसान नहीं होता। कई ऐसे उत्पाद हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।
फिर भी "क्या स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए हेयर डाई करना सुरक्षित है अथवा नहीं" इस प्रश्न का उत्तर देना कठिन है। हालाँकि इससे कोई नुकसान नहीं होता परन्तु फिर भी लोगों को इस विषय में संदेह रहता है। आइये इस विषय से संबंधित कुछ तथ्यों के बारे में जानें:

हेयर डाई में उपयोग में लाये गए केमिकल्स
परेशान होने से पहले आपको हेयर ट्रीटमेंट में उपयोग में लाये जाने वाले केमिकल्स के बारे में जानना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार हेयर डाई में पाए जाने वाले केमिकल्स स्कैल्प द्वारा अवशोषित नहीं किये जाते और न ही ये रक्त में घुलते हैं। ये केमिकल्स दूध के साथ मिक्स नहीं होते। अत: स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए हेयर डाई करना हानिकारक नहीं है।

केवल बालों को कलर करें स्कैल्प को नहीं
यदि आप केमिकल्स से संतुष्ट नहीं है या केमिकल्स पर आपको संदेह है तो अच्छा होगा कि आप अन्य कोई विकल्प चुनें। यदि आप कोई नया कलर लगाना चाहती हैं तो केवल बालों पर लगायें, इसे सिर की त्वचा के संपर्क में न आने दें। किसी एक्सपर्ट हेयर स्टाइलिस्ट की मदद लें। आपको वैसा ही प्रभाव देखने मिलेगा और तनाव मुक्त रहेंगे।

वेजिटेबल डाई
यदि आप बच्चे की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हैं तो आप वेजिटेबल डाई का उपयोग कर सकती हैं। वेजिटेबल डाई, केमिकल डाई के तुलना में सुरक्षित होते हैं जिनका उपयोग बालो को कलर करने और बालों को पर्म करने के लिए किया जाता है। इसके लिए हिना सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इससे कलर बहुत अच्छा आता है और बालों की कंडीशनिंग भी होती है।

घर पर हेयर डाई
आप स्वयं हेयर डाई करके इससे होने वाले खतरे को कम कर सकती हैं। ऑर्गेनिक उत्पाद का उपयोग करें। डाई लगते समय अच्छे ग्लोव्स पहनें और सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात कि डाई को बहुत अधिक समय तक न रखें। इसे कम से कम समय तक रखना ही बालों के लिए अच्छा होता है। अच्छा होगा कि आप ऐसे कमरे में डाई लगायें जहाँ हवा और लाइट अच्छी मात्रा में हो। डाई निकालने के बाद बालों को अच्छे से धोएं। डाई को कम समय के लिए रखें।

अस्थाई तरीके
यदि आप बच्चे की सुरक्षा के संबंध में चिंतित हैं तो अच्छा होगा कि आप परमानेंट पर्मिंग या स्ट्रेटनिंग न करवाएं। अस्थायी तरीके अच्छे विकल्प हैं। यदि आपको थोडा भी संशय है तो हेयरडाई का उपयोग करने से अच्छा है कि आप अपनी हेयर स्टाइल बदलें।



Click it and Unblock the Notifications
