Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
क्या बहुत अधिक वर्कआउट से पुरुषों में स्पर्म की संख्या कम हो जाती है?
आजकल अधिकाँश पुरुष वर्कआउट करते हैं ताकि वे फिट और स्वस्थ रह सकें तथा आकर्षक दिख सकें, सही हैं न? खैर क्या बहुत अधिक वर्कआउट करने से स्पर्म की संख्या में कमी आ जाती है?
जैसा कि हम सब जानते हैं वर्कआउट (कसरत) करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। वास्तव में प्रतिदिन व्यायाम करना बहुत अच्छा होता है क्योंकि व्यायाम आपको बहुत सी बीमारियों से बचाता है और आपको फिट रखता है।
जब हम वर्कआउट करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बात करते हैं तो बात करते ही जाते हैं, सही है न? हालाँकि कहा जाता है कि किसी भी चीज़ की अति करना अच्छा नहीं होता।
अत: वर्तमान में किये गए एक अध्ययन से पता चला है कि बहुत अधिक वर्कआउट करने से पुरुषों में स्पर्म (शुक्राणु) की संख्या में कमी आ सकती है जिसके कारण प्रजनन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अधिकतर पुरुष एक निश्चित उम्र के बाद ही परिवार और बच्चे चाहते हैं।
अत: कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है जो आपके स्पर्म की संख्या और उसकी क्वालिटी को प्रभावित कर सकती हैं। तो बहुत अधिक वर्कआउट स्पर्म की संख्या को कैसे प्रभावित करता है? आइये इस लेख में जानें।

तथ्य #1
यह शोध 25-40 वर्ष की आयु वाले 261 स्वस्थ और शादीशुदा पुरुषों पर किया गया। इन लोगों को अध्ययन का विषय बनाया गया।

तथ्य #2
इन 261 लोगों को 2 समूहों में बांटा गया। एक समूह को बहुत अधिक तीव्रता वाले वर्कआउट करने के लिए कहा गया जबकि दूसरे समूह को सामान्य कसरत का अभ्यास करने के लिए कहा गया।

तथ्य #3
सामान्य कसरत में 12 सप्ताह तक प्रतिदिन ट्रेडमिल पर 35 मिनिट वॉकिंग या जॉगिंग शामिल था।

तथ्य #4
हाई इंटेंसिटी वर्कआउट में 12 सप्ताह तक प्रतिदिन ट्रेडमिल पर 50-60 मिनिट दौड़ना शामिल था।

तथ्य #5
12 सप्ताह के बाद दोनों समूहों के पुरुषों के सीमेन के नमूने लेकर प्रयोगशाला में उनके स्पर्म काउंट (शुक्राणुओं की संख्या) की जांच की गयी और उनका विश्लेषण किया गया।

तथ्य #6
सीमेन विश्लेषण के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि वे पुरुष जो हाई इंटेंसिटी वर्कआउट वाले समूह में शामिल थे उनके स्पर्म काउंट दूसरे समूह के पुरुषों की तुलना में कम थे।

तथ्य #7
हालाँकि समूह के सभी पुरुषों के स्पर्म काउंट कम नहीं थे परन्तु 45% से अधिक पुरुषों के स्पर्म काउंट में परिवर्तन देखा गया।

तथ्य #8
शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि बहुत अधिक वर्कआउट करने से पोषक तत्वों की कमी और वज़न में कमी होने के कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications