Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्या आप जानते हैं कि गर्भनिरोधक का काम भी करती है नीम
नीम एक असरकारक गर्भनिरोधक तरीका है लेकिन फिर भी लोग इसका प्रयोग नहीं करते हैं। आंतरिक रूप से नीम का प्रयोग करने से पहले आयुर्वेदिक या नैचुरोपैथ से सलाह कर लें।
घरेलू नुस्खों से लेकर आयुर्वेद तक में नीम के गुणों की चर्चा की गई है। नीम को 'सर्व रोग निवारिणी’ के रूप में भी जाना जाता है। नीम में कई एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो फंगस, बैक्टीरिया, कीटाणुओं से मुक्ति दिलाते हैं। आपको शायद पता नहीं होगा कि नीम गर्भनिरोधक का काम भी करती है।
शुक्राणुनाशक रसायन में नोनॉक्सीत nol-9 नामक क्रियाशील घटक होता है। कुछ लोगों को इससे नुकसान एवं हानिकारक प्रभाव भी झेलने पड़ते हैं।
जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है उन्हेंं गभनिरोधक के रसायनिक तरीकों के प्रयोग के कारण गुदा और योनि में जलन, जननांगों में जलन और सूखापन होता है और कभी-कभी ये स्थिति बहुत भयंकर रूप ले लेती है जैसे यूटीआई और योनि संक्रमण।
जो लोग गर्भनिरोधक के लिए रसासनिक शुक्राणुरोधक का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं वे प्राकृतिक गर्भनिरोधक के रूप में नीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नीम है शुक्राणुरोधक
1985 में एक अध्ययन में ये बात साबित हो चुकी है कि नीम में शुक्राणुरोधक तत्व पाए जाते हैं। आश्चर्य की बात है कि नीम के तेल के संपर्क में आने पर सिर्फ 30 सेकेंड के भीतर ही मानव शुक्राणु नष्ट हो जाते हैं। सेक्स एंव संभोग से पहले योनि में नीम का तेल लगाने से प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है।

नीम पेस्ट और नीम का तेल दोनों को ही गर्भनिरोधक के प्रभावी तरीके के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की प्रसूति तंत्र विभाग की प्रोफेसर का कहना है कि योनि पर नीम का तेल लगाने से गर्भ ठहरने को रोका जा सकता है।
अगर आपको किसी भी तरह की कोई इंफेक्शन की समस्या नहीं है तो आपको नीम के तेल से कोई नुकसान नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications