Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इस होममेड प्रेगनेंसी टेस्ट से मालूम करें आप प्रेगनेंट है कि नहीं?

अचानक पीरियड्स बंद हो जाएं और आप मां बनने के लिए तैयार ना हों तो बेचैनी होना स्वाभाविक है लेकिन कभी-कभी आप इस खुशी को महसूस कर झूम भी उठती हैं। प्रेग्नेंसी के बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले टेस्ट जरूर करना चाहिए।
मार्केट में प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको एक बड़े ही दिलचस्प तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। रिपोर्ट आने से पहले आप खुद ही घर बैठे टूथपेस्ट से प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकती हैं।

क्या करें
टूथपेस्ट से प्रेग्नेंसी टेस्ट के बारे में आपने पहली बार सुना होगा। कई महिलाएं केवल अपने मज़े के लिए इस ट्रिक का इस्तेमाल करती हैं। आजकल सोशल मीडिया पर टूथपेस्ट से प्रेग्नेंसी टेस्ट करने की वीडिया काफी वायरल हो रही है।

एक नज़र देखें
इसके लिए आपके पास थोड़ा टूथपेस्ट होना चाहिए वो भी सफेद रंग का। टूथपेस्ट को कटोरी में निकाल लें। अब इस कटोरी में अपने यूरिन की कुछ मात्रा डालें। इसके अच्छी तरह से मिलाएं और तीन से चार मिनट तक इंतज़ार करें।

क्या होगा अगला कदम
अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इस टूथपेस्ट का रंग हल्का नीला हो जाएगा और अगर नहीं है तो इसके रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा।

क्या ये सच में करता है काम?
इस तकनीक पर आप ज्यादा भरोसा तो नहीं कर सकते लेकिन ये प्रेग्नेंसी किट की तरह की काम करता है।
ह्यूमन क्रोनिक गोनाडोट्रोपिन नामक हार्मोन सिर्फ गर्भवती महिलाओं में ही स्रावित होता है। गर्भावस्था में इस हार्मोन की वजह से टूथपेस्ट के रंग में बदलाव आने लगता है और अगर आप गर्भवती नहीं हैं तो टूथपेस्ट का रंग नहीं बदलता है।

क्या है विशेषज्ञों का कहना
यूरिन में एसिड की वजह से ये कैल्श्यिम कारबोनेट के साथ रिएक्शन करता है और इससे कार्बन डाइऑक्साइड बनता है। यूरिन में जितना ज्यादा एसिड होगा रिएक्शन उतना ही अधिक दिखाई देगा।
यूके के ऑक्सफोर्ड ऑनलाइन फार्मेसी का कहना है कि गर्भवती ना होने पर टूथपेस्ट के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है। विशेषज्ञ इस टूथपेस्ट टेस्ट से ज्यादा प्रेग्नेंसी किट्स को विश्वसनीय मानते हैं क्योंकि उसके परिणा 99 प्रतिशत सही होते हैं।
प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से भी परामर्श करना ही चाहिए। हालांकि आप इस टूथपेस्ट टेस्ट को ट्राई जरूर कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
