Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
क्या वाकई में मोटे कपल को बच्चा पैदा करने में समस्या आती है?
हम सब यह बात जानते हैं कि मोटापा एक गंभीर समस्या है। हमें यह भी पता है कि इसके कई साइड इफ़ेक्ट भी होते हैं और यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है।
हम सब यह बात जानते हैं कि मोटापा एक गंभीर समस्या है। हमें यह भी पता है कि इसके कई साइड इफ़ेक्ट भी होते हैं और यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। फिर भी, क्या आपको ऐसा लगता है कि अत्यधिक मोटापा आपके प्रजनन क्षमता को भी कम करता है?
मोटापा स्वास्थ्य की एक ऐसी समस्या है जिसमें इंसान के शरीर का भार सामान्य से ज्यादा होता है, मतलब बीएमआई स्तर एक स्वस्थ्य इंसान के स्तर से ऊपर होता है।
जब लोग मोटापे की समस्या से जूझते हैं तो उन्हें और दूसरी भयंकर समस्या जैसे जोड़ों का दर्द, थकावट, कोलेस्ट्रोल बढ़ना, हाइपरटेंशन, दिल की बिमारी आदि की समस्या भी हो जाती है। असल में मोटापा ही अन्य कई बीमारियों का कारण होता है।

मोटापे की सबसे ज़्यादा आम वजह है संतुलित आहार और व्यायाम की कमी, ज़रुरत से ज़्यादा खाना, आनुवंशिकता, हॉर्मोन में गड़बड़ी आदि। हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि अगर दोनों पार्टनर ही मोटापे के शिकार होते हैं तो उनके लिए बच्चा पैदा करना एक समस्या हो जाती है। इस शोध के बारे में विस्तृत जानकारी यहाँ पाएं।
मोटापे और प्रजनन में सम्बन्ध
हाल ही में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं के एक समूह ने उन कपल के ऊपर अध्ययन किया जो मोटापे के शिकार थे। यह पाया गया कि ऐसे 59 प्रतिशत कपल को बच्चा पैदा करने में ज़्यादा समय लगा उन लोगों के बनिस्पत जिनका वज़न नियंत्रण में था।

शोधकर्ताओं ने कपल के दो समूह पर अध्ययन किया जो बच्चा चाहते थे। पहले समूह में वह कपल थे जिनका बीएमआई 35 से ऊपर था और दुसरे समूह में उन कपल को रखा जिनका बीएमआई 20 से 30 के बीच था। तो यह पाया गया कि पहले समूह के कपल जो ज़्यादा मोटे थे या जिनका बीएमआई ज़्यादा था ने बच्चा पैदा करने में ज़्यादा समय लिया।
शोधकर्ताओं का कहना है कि शरीर में जितनी वसा जमी होती है वह अहम भूमिका निभाती है जब आप बच्चा पैदा करने के लिए सोच रहे होते हैं।
जब शरीर में ज़रुरत से ज़्यादा वसा जमी रहती है, कुछ प्रजनन वाले हॉर्मोन सही काम नहीं करते, महिलाओं में अंडे का किस्म और पुरुष में स्पर्म का कम होना आम बात होती है जिससे बच्चा जल्दी गर्भ में ठहरता नहीं है।
अंत में, यह पाया गया कि हर परिस्थिति में मोटे कपल को बच्चा पैदा करने में ज़्यादा समय लगता है।



Click it and Unblock the Notifications