Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
क्या भ्रूण पर पड़ता है कीटनाशकों का बुरा असर
मार्केट से फल-सब्जियां लाने के बाद हमेशा उन्हेंर पानी से धोया जाता है ताकि उन पर लगे कीटनाशकों को पूरी तरह से सब्जियों और फलों से साफ किया जा सके।
वहीं हम सभी कोशिश करते हैं कि हम ज्यादा से ज्यादा कीटनाशको से मुक्त और इनके बिना प्राकृतिक रूप से पैदा कई गईं सब्जियों का प्रयोग करें।
क्या ये कीटनाशक भ्रूण को नुकसान पहुंचाते हैं ? गर्भवती महिलाओं को कीटनाशकों के प्रयोग से दूर रहने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है।

नहीं है कोई प्रमाण ?
इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि कीटनाशकों का भ्रूण पर कोई हानिकारक प्रभाव पड़ता है। लेकिन वर्तमान में हुए कुछ अध्ययन में ये दावा किया गया है कि गर्भावस्था के दौरान कीटनाशकों के प्रयोग से शिशु में जन्म से संबंधित विकारों की संभावना बढ़ जाती है।

कितनी मात्रा में है हानिकारक ?
इस बात का कोई सटीक जवाब नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान कितनी मात्रा में कीटनाशकों का प्रयोग भ्रूण को नुकसान पहुंचाता है। वर्तमान समय में कीटनाशकों के भ्रूण पर पड़ने वाले असर की मात्रा की जांच की जा रही है।

कितना प्रतिशत है खतरा ?
जो महिलाएं अत्यधिक कीटनाशकों के प्रभाव में रहती हैं उनमें 8 से 9 प्रतिशक इस बात का खतरा बढ़ जाता है कि उनके शिशु का वजन जन्म के समय बहुत कम रहता है।

क्या पड़ता है प्रभाव ?
कीटनाशकों का असर शिशु के वजन पर पड़ता है। इससे बच्चे में कोई विकार हो सकता है या फिर उसका समय से पहले ही जन्म हो सकता है। इसके प्रभाव से गर्भ की अवधि भी बढ़ सकती है।

क्या कहते हैं शोध ?
शोधकर्ताओं ने ये दावा किया है कि इस बात के बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि कीटनाशकों में कितने प्रकार के और कितनी मात्रा में रसायन मौजूद होते हैं और इस वजह से इस बात का भी पता नहीं लगाया जा सकता कि इसका भ्रूण पर क्या असर पड़ता है।

नहीं है कोई उपाय
आजकल कई तरह के कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। शोधकर्ताओं को खुद इस बात का पता नहीं है कि इनमें से कौन-सा कीटनाशक शिशु के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक और कौन-सा कीटनाशक सबसे कम नुकसानदायक होता है। लेकिन आपको अपने शिशु को सुरक्षित रखने के लिए गर्भावस्था के दौरान जितना हो सके कीटनाशकों से दूर ही रहना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications