Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
क्या होता है सेफ पीरियड, क्या इन दिनों सेक्स करने से प्रेगनेंसी टाली जा सकती हैं?
सेफ पीरियड उसे कहा जाता है, जब महिलाएं अनप्रोटेक्टेड सेक्स करके भी प्रेगनेंट होने की सम्भावनाओं को टाल सकती है।
सेफ पीरियड उसे कहा जाता है, जब महिलाएं अनप्रोटेक्टेड सेक्स करके भी प्रेगनेंट होने की सम्भावनाओं को टाल सकती है। अगर तकनीकी रूप से कहे तो सेफ पीरियड को सही तरह से कैलकुलेट करना उतना आसान काम नहीं है, ये थोड़ा कठिन है। सेफ पीरियड सभी महिलाओं का समान नहीं होता है क्योंकि यह उसके मासिक चक्र पर निर्भर करता है।
हालांकि स्मार्ट फोन पर ऐसे कई पीरियड एप आ गए है जो पीरियड को ट्रेस कर आपको आपकी पीरियड से जुड़ी जानकारी दिलाने में मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एप पूरी तरह सही नहीं होते है इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको सेफ पीरियड से जुड़ी बातों के बारे में बता रहे हैं।

28 से 32 दिनों का होता है मासिक चक्र
आम तौर पर महिलाओं का मासिक चक्र 28 दिनों का भी हो सकता है और 32 दिनों का भी। एक महिला का मासिक चक्र हर समय सामान नहीं होता है। समान भी नहीं होता है। इसलिए अगर सही तरह से सेफ पीरियड को कैलकुलेट करना है तो दो महीने तक इन दिनों पर नजर रखें या ट्रैक करें।


28 दिनों के चक्र में ये होता है सेफ पीरियड
आपके मासिक चक्र का समय पीरियड होने के पहले दिन से लेकर अगले मासिक चक्र के शुरू होने के पहले दिन तक का होता है। अगर आपका मासिक चक्र 28 दिनों का है तो सेफ डे 1 से 7 दिन तक और 19वें दिन से लेकर अगले चक्र के शुरू होने तक रहता है।

32 दिनों के चक्र में ये होता है सेफ पीरियड
अगर आपका मासिक चक्र 32 दिन का है तो सेफ डे 1 से 7 दिन तक रहता है और 22 वें दिन से लेकर अगले चक्र के शुरू होने तक रहता है।
इन दिनों शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के कारण प्रेगनेंट होने की संभावना कुछ हद तक कम होता है। लेकिन याद रहे कि सेफ पिरीयड के दौरान सेक्स करना फूल-प्रूफ सोल्यूशन नहीं होता है। अगर आप प्रेगनेंट नहीं होना चाहते हैं तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना ही सही विकल्प होता है। यह कोई भी दावा के साथ नहीं बोल सकता कि सेफ पीरियड के दौरान अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से गर्भधारण की संभावना नहीं रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
