Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन मजेदार तरीको से जाने, किसी गर्भवती महिला को लड़का होगा या लड़की.. ?
जब भी कोई महिला प्रेगनेंट होती है तो सबसे पहले उसकी जिज्ञासा होती है कि उसके पेट में पल रहा बच्चा लड़का होगा या लड़की। हालांकि हमारे देश में भ्रूण का लिंग परीक्षण करना कानूनी अपराध है। लेकिन हर मां की हसरत होती है कि उसे मालूम हो कि उसके पेट में पल रहे बच्चें का लिंग क्या है ताकि वो आने वाले मेहमान का स्वागत उस हिसाब से करें,
लेकिन बावजूद इसके हमारे देश में और विदेशों में अनुभवशील बुजुर्ग फेस रीडिंग और शरीर में हो रहे बदलावों से ही बता देते है कि किसी गर्भवती महिला की होने वाली संतान लड़का होगा या लड़की।
हालांकि ये तकाजा हर बार सही निकलें, ये भी जरुरी नहीं है। फिर भी हम आपको बता रहे है कि कैसे आप भी अंदाजा लगा सकती है कि होने वाला बच्चा लड़का है या लड़की।

पेट के आकार पर गौर कीजिये
गर्भ में लड़का या लड़की है, इसके लिए पेट के आकार पर ध्यान दें। यदि गर्भवती महिला के पेट का आकार गोलाकार और बाहर की तरफ फूला हुआ है तो यह लड़के आने का लक्षण है वही यदि महिला का पेट चौड़ा है और गोलाई में है तो यह लड़की होने का संकेत है।

रिंग टेस्ट
कुछ देशों में गर्भ में लिंग का पता करने का एक टोटका बहुत मशहूर है और वो यह है की अपनी शादी की अंगूठी में पतला धागा बांधकर गर्भवती महिला को सीधे लेटकर उसके पेट के ऊपर यदि आप इस धागेयुक्त रिंग को लटकते हैं तो यदि अंगूठी गोलाकार घुमने लगे तो इसका अर्थ होगा लड़की है और यदि यह रिंग राईट या लेफ्ट हिलने लगे तो यह लड़का होने का संकेत माना जाता है| यह घरेलु नुस्खा हमारे भारत में प्रचलित नहीं है। फिल्म हम साथ साथ के एक दृश्य में यह टोटका करते हुए आपने देखा होगा।

मूड स्विंग
जर्नल साइकोलॉजी एंड बिहेवियर में छपी एक स्टडी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि वो महिलाएं जिन्हें प्रेगनेंसी के पहले ट्राइमेस्टर (पहली तिमाही) के दौरान किसी विशेष बात और दूसरी-तीसरी तिमाही में हर बात पर दुख या पछतावा महसूस हो, तो ऐसा कहा जाता है कि होनेवाला बच्चा लड़का होगा। जबकि पेट में लड़की होने पर मां मिली-जुली भावनाएं महसूस करती हैं। वैसे इससे एक बात का तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि पुरुष हर बात के लिए बेचैन क्यों रहते हैं। आपको जानकर होगी हैरानी कि आप बच्चे के साथ एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।

खाने से नफरत
प्रेगनेंसी के दौरान बहुत-सी महिलाएं बहुत ज़्यादा खाना खाती हैं वहीं कुछ को खाने से नफरत क्यों होने लगती है! दरअसल यह बदलाव बच्चे के जेंडर पर भी निर्भर करता है। जी हां, एक स्टडी के अनुसार जिन मांओं को खाने से नफरत या खाना खाने के बाद उल्टी की शिकायत बहुत अधिक होती है उनका होने वाला बच्चा लड़का होता है। एक स्टडी के अनुसार मां के शरीर को एक नर भ्रूण को अधिक सुरक्षा प्रदान करनी पड़ती है क्योंकि नर भ्रूण मादा भ्रूण से अधिक असुरक्षित है।

बेकिंग सोडा टेस्ट
आप खाने के मीठे सोडे यानि बेकिंग सोडा से भी होने वाले बच्चे के बारे में जानकारी पा सकते हैं| इसमें आपको करना ये है की एक कटोरी में सुबह का पहला मूत्र लेना है (गर्भवती महिला का ) इसके बाद आपको मूत्र में एक चम्मच बेकिंग सोडा का डालना है| कहते हैं यदि सोडा डालने के बाद झाग और बुलबुले बनते हैं तो गर्भ में लड़की है और यदि सोडा में को भी परिवतन न हो तो लड़का है|

चटपटा या मीठा
गर्भकाल में गर्भवती महिला की खाने के प्रति चुनाव भी गर्भ में लड़का या लड़की होने का लक्षण होता है| ऐसा कहा जाता है की प्रेगनेंसी में यदि गर्भवती महिला को मीठा खाने की इच्छा होती है तो इसका अर्थ है की गर्भ में गर्ल है और यदि चटपटा, मसालेदार और नमकीन खाने का मन करता है तो यह लड़के का संकेत है|

त्वचा सम्बन्धी समस्याएं होना
जानकार लोग ये कहते हैं की गर्भ में लड़का होने पर गर्भवती महिला को एक्ने और मुहांसे और मुंह मे झांइया जैसी समस्याएं अधिक होती है और इसके विपरीत यदि आपके रंग रूप में निखार आता है तो यह लड़की होने का संकेत माना जाता है|

ब्रेस्ट साइज में बदलाव
प्रेगनेंसी के दौरान आपके ब्रेस्ट्स में भी कई बदलाव होते हैं। अगर आपके ब्रेस्ट अपने आकार से भारी, मज़बूत और बड़े महसूस हों तो आपको एक बेटी होने वाली है और अगर आपके ब्रेस्ट्स में कोई विशेष बदलाव नहीं होता तो हो सकता है कि आपको एक बेटा होनेवाला है। अगर आप भी अपने ब्रेस्ट के बड़े आकार से परेशान हैं तो ब्रेस्ट साइज़ कम करने के लिये योगासन करें।



Click it and Unblock the Notifications
