Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
बिना कंडोम यूज किए भी आप प्रेगनेंट होने से बच सकती है, जानिए कैसे?

अक्सर लोग इन्टेमेसी के दौरान किसी तरह के प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं करते है, जिसकी वजह से उन्हें बाद में अनचाही प्रेगनेंसी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सेक्स को ज्यादा एंजॉय करने के लिए भी इन्टेमेसी के दौरान पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करने से बचने की कोशिश करते हैं।
महिलाओं के लिए अनचाही प्रेगनेंसी से बचने का एकमात्र सहारा कंडोम ही नहीं है। कपल चाहे तो ऐसे कई साधन हैं जिनका इस्तेममाल करके वो अनचाही प्रेगनेंसी से बच सकते हैं और अपनी सेक्स लाइफ भी एंजॉय कर सकते हैं।

लेकिन हां ध्यान रहे कोई भी पद्धति या तरीका जिससे आपका शरीर जुड़ा हो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आइए जानते है कि आखिर वो कौनसे साधन हैं जिनकी मदद से आप अनचाहे गर्भ से बच सकते हैं?

बर्थ कंट्रोल पैच
यह एक सिंपल पैच होता है, जिसे महिलाएं अपने शरीर पर चिपका सकती हैं। यह Estrogen और Progestin हार्मोन्स को रिलीज कर प्रेग्नेंसी को रोकता है। सही तरह से इस्तेमाल करने पर इसकी सक्सेस रेट 99% तक पाई गई है। मगर इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Spermicides
यह भी एक तरह का गर्भनिरोधक होता है, जो स्पर्म्स को अंडाणुओं तक पहुँचने से रोकता है। इसे सम्भोग से पहले इस्तेमाल किया जाता है। मगर इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है।

Birth Control Implant
यह एक माचिस की तिली के बराबर रॉड होती है, जिसे शरीर में इम्प्लांट किया जाता है। यह हार्मोन्स को रिलीज कर प्रेग्नेंसी को रोकती है।

सेफ सेक्स वीक
महिलाओं के पीरियड के पहले दिन के बाद से 8वें दिन से लेकर 20वें दिन तक का समय सम्भोग के लिए सुरक्षित हफ्ता माना जाता है। इस हफ्ते का भी आप फायदा उठा सकते हैं।

पुल एंड प्री मैथड
ज्यादातर कपल्स इस मैथड का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सम्भोग के दौरान आखिरी के पलों में खुद पर काबू कर खुद को अपने पार्टनर से दूर कर लें तो प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है। कंडोम जितना ही है इसका सक्सेस रेट
पुल एंड प्री मैथड का सक्सेस रेट 83% है, जबकि कंडोम का सक्सेस रेट 84% है। आप C0ND0M के बिना भी इस तरह अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

IUCD मैथड द्वारा
IUCD आज के समय में महिलाओं द्वारा काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसे डॉक्टर्स द्वारा महिलाओं में इम्प्लांट किया जाता है, जो उन्हें प्रेग्नेंसी से रोकता है। कपल इसे अपनी सुविधा के अनुसार हटवा भी सकते हैं।

गर्भनिरोधक गोलियां लेना
असुरक्षित सम्भोग के बाद गर्भनिरोधक गोलियां भी ली जा सकती हैं। मगर इनके सेवन से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, इसलिए इन्हें इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
