Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संतान पाने के लिए पुरूष की ये है सही उम्र
जिन महिलाओं के पार्टनर 25 की उम्र के होते हैं वो जल्दी ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इसके पीछे निम्न कारण होते हैं।
संतान पाने के लिए एक महिला की सही उम्र क्या है, इस बारे में आपने कई बार पढ़ा या सुना है।
घर-परिवार और डॉक्टर्स भी इस बारे में सलाह देते हुए दिखते हैं कि सही समय पर गर्भधारण करना और संतान कितना जरूरी है।
ऐसा ही कुछ पुरूषों के लिए भी होता है लेकिन इस बारे में किसी का ज्यादा ध्यान नहीं जाता है।
जी हां, जितना जरूरी किसी महिला के लिए सही समय पर गर्भधारण करना होता है उतना ही जरूरी एक पुरूष के लिए संतान प्राप्त करना होता है।
हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि जिन महिलाओं के पार्टनर की उम्र 40 से अधिक होती है उन्हें गर्भधारण करने में समस्या आती है चाहें वो कितनी भी स्वस्थ हों।
लेकिन जिन महिलाओं के पार्टनर 25 की उम्र के होते हैं वो जल्दी ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इसके पीछे निम्न कारण होते हैं:

टेस्टोस्टेरॉन स्तर
एक बार जब कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र से अधिक हो जाता है, तो उसके टेस्टोस्टेरॉन का स्तर हर साल 1% तक गिर जाता है। यह शुक्राणु उत्पादन भी हिट करता है।

स्पर्म की क्वालिटी
उम्र बढ़ने के साथ स्पर्म की क्वालिटी भी गिर जाती है। 35 की उम्र के बाद ये काफी कम हो जाती है। साथ ही स्पर्म की गति भी धीमी पड़ जाती है।

गतिशीलता
स्पर्म की गतिशीलता, 30 की उम्र के बाद से कम होने लगती है। 25 तक ये बहुत अच्छी रहती है। बाद में ये काफी हद तक कम हो जाती है जिससे स्पर्म, महिला के गर्भ तक पहुँच ही नहीं पाते हैं।

जीवनशैली में आदतें
उम्र के अलावा, पुरूष की जीवनशैली पर भी उसके स्पर्म की क्वालिटी निर्भर करती है। अगर वह धूम्रपान करता है या शराब का सेवन करता है तो स्पर्म की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं रहती है और पुरूष की फर्टिलिटी लेवल भी कम हो जाता है।

सही उम्र
पिता बनने की सही उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच होती है। लेकिन इन दिनों लोगों को इस समय तक सेटल होने में समय लगता है ऐसे में आप 28 से 30 के बीच में पिता बनने के बारे में सोच सकते हैं जो कि सही समय होता है। 30 की उम्र के बाद आपके शरीर की क्षमता में कमी आ जाती है।

टीनएज?
जब किसी लड़के की उम्र 15 से 19 के बीच होती है तो उसके शरीर में स्पर्म बनना शुरू हो जाता है और वह आसानी से किसी महिला को गर्भवती कर सकता है। लेकिन ये उम्र पिता बनने के लिए सही नहीं होती है।

डीएनए
30 की उम्र के बाद, शरीर में टी स्तर गिरने लगता है और हर साल ये कम ही होता जाता है। इसके अलावा, 35 के बाद म्यूटेशन भी नहीं होता है। ऐसे में इस उम्र के बाद बच्चे को लेकर प्लान करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
