Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या आपको है प्रेगनेंट होने का शक?, अगर हां तो करें ये काम
क्या आप कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेना भूल गई या असुरक्षित यौन संबंध बनाने की वजह से आपको डर या भ्रम हो रहा है कि आप प्रेगनेंट तो नहीं हो गई हैं? कई बार होता है कि एक चूक या लापरवाही की वजह से भी गर्भधारण कर लेती है, प्रेगनेंसी प्लान करके हो ये भी तो जरुरी नहीं है। असुरक्षित सेक्स, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स को मिस कर देना या कंडोम फट जाना। ऐसे कई कारण होते है जिसकी वजह से आप प्रेगनेंसी का शक आपके दिमाग में घूमने लगता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ और आपको भी शक है कि आप प्रेगनेंट हो गई हैं तो इस शक से बाहर निकलने के लिए इन बातों का ध्यान में रखें।
घबराएं नहीं
अगर आपके पीरियड्स वक्त से नहीं हुए, तो तुरंत घबराने न लगें। प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण और भावनात्मक तनाव के लक्षण एक जैसे होते हैं। घबराने से आपके मन में शक और गहराता जाएगां। आपका शरीर ऐसे कोई ख़ास लक्षण या संकेत नहीं देगा जिसे आप प्रेगनेंसी से जोड़ सकें, इसलिए शांत रहें। पीरियड्स का इंतज़ार करें।
गूगल करने से बचें
हर लड़की के लिए वो वक्त सबसे ज्यादा मुश्किल होता है जब उसे शक़ हो जाए कि वो प्रेगनेंट है खासकर जब अनचाही प्रेगनेंसी हो। ऐसे में जब वो किसी से बात नहीं कर सकती तो अपनी परेशानी का हल गूगल करके ढूंढने लग जाती है। जबकि ऐसा करना गलत है। अगर आप इस परेशानी से जूझ रही हैं तो गूगल न करें। किसी का राय जरुर लें।
किसी भरोसेमंद दोस्त से बात करें
अगर आपको इस बारे में बात करने से हिचकिचाहट हो रही है तो ज्यादा न सोचें। इस तनाव और घबराहट से बचने के लिए अपने किसी ऐसे दोस्त से बात करें जिसके साथ आप बहुत ज्यादा खुली हुई है और आप भावनात्मक रुप से सुरक्षित महसूस करती हो।
प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए जल्दबाजी न करें
अगर आपके पीरियड्स सिर्फ कुछ ही दिन देरी से हैं तो प्रेगनेंसी टेस्ट से चैक करने की जल्दी न करें। सही रिज़ल्ट के लिए कम से कम एक हफ्तें का इंतजार करें। प्रेगनेंसी में शरीर एक हार्मोन तैयार करता है, ह्यूमन कॉरिऑनिक गोनाडोट्रोफिन (एचसीजी), प्रेगनेंसी टेस्ट इसी को डिटेक्ट करता है। प्रेंगनेंसी के शुरुआती दिनों में इसका स्तर बहुत कम होता है, प्रेगनेंसी टेस्ट में आसानी से डिटेक्ट नहीं हो पाता है। इसलिए थोड़ा इंतजार कर लें।
टेस्ट पॉजिटिव होने पर
अगर टेस्ट पॉज़िटिव निकले और आप प्रेगनेंट हुई तो घबराएं नहीं, खुद को सोचने का मौका दें। इसमें कुछ दिन लग सकते हैं। उसके बाद सोचें कि आप क्या करना चाहती हैं। अगर आप अभी प्रेगनेंसी के लिए तैयार नहीं हैं तो किसी भरोसेमंद दोस्त की मदद से रिसर्च करें, गाइनाकॉलोजिस्ट से सही सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। अपनी तरफ से कोई भी कदम न उठाएं। क्योंकि इससे रिस्क बढ़ सकता है।
इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स
अगर सेक्स के दौरान आपके पार्टनर का कंडोम फट गया है तो ऐसे में प्रेगनेंसी की सम्भावनाएं बढ़ जाती है। इस डर से बचने के लिए आप चाहे तो यौन संबंध बनाने के 72 घंटे के अंदर इमरजेंसी पिल्स ले सकती है। पिल्स लेने के बाद 88 प्रतिशत तक आपकी प्रेगनेंसी का खतरा टल जाता है।
आगे के लिए सर्तक रहें
आगे के लिए अपनी गायनाकॉलोजिस्ट से बात करें कि बर्थ कंट्रोल के लिए किन विकल्पों को चुना जा सकता है। ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव या दूसरे विकल्प, किन पर भरोसा किया जा सकता है। इस डरावने अनुभव के बाद ध्यान रखें कि हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें, ताकि फिर से ऐसी गलती न हो।



Click it and Unblock the Notifications
